Daily Horoscope
✕

ड्रग्स केस में दीपिका पादुकोण का नाम आने के बाद रणवीर सिंह ने एनसीबी से किया यह अनुरोध!

Updated: शुक्रवार, 25 सितम्बर 2020 (11:21 IST)
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद बॉलीवुड की कई हसीनाएं एनसीबी के शिकंजे में आ गई हैं। रिया चक्रवर्ती के ड्रग चैट सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एक्शन में है। रिया, उनके भाई शौविक, स्टाफ दीपेश सावंत सैमुअल मिरांडा सहित कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

 
वहीं एनसीबी ने सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण को पूछताछ के लिए समन भी भेजा जा चुका है। इन सभी से 25 और 26 सितंबर को पूछताछ की जाएगी। दीपिका पादुकोण गोवा से मुंबई पहुंच चुकी हैं। उनके साथ पति रणवीर सिंह भी थे। 
 
खबरों के अनुसार रणवीर सिंह ने एनसीबी से अनुरोध किया है कि दीपिका के साथ पूछताछ में उनको भी साथ रहने दिया जाए। रणवीर ने बताया है कि दीपिका को कभी-कभी एंग्जाइटी और पैनिक अटैक्स होते हैं। हालांकि इस बात का कोई ऑफिशल कन्फर्मेशन नहीं है।
 
खबरों की माने तो रणवीर ने कहा कि वह एक कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं और जानते हैं कि वह दीपिका से पूछताछ के समय उपस्थित नहीं हो सकते हैं, लेकिन उनका अनुऱोध है कि NCB कार्यालय के अंदर उन्हें जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। हालांकि उनके आवेदन पर NCB द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
 
बता दें कि दीपिका पादुकोण गोवा में शूटिंग कर रही थीं। जैसे ही दीपिका के ड्रग लिंक की खबर सामने आई, रणवीर उनके पास गोवा पहुंच गए। अब वे चार्टर्ड प्लेन से मुंबई वापस आ चुके हैं। ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि रणवीर ने दीपिका के साथ उनके वकीलों से वीडियो कॉल भी अटेंड की थी। 
 

Show comments

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख