Hanuman Chalisa
✕

जावेद अख्तर ने किया आर्यन खान का सपोर्ट, बोले- हाई प्रोफाइल होने की कीमत चुकानी पड़ती है

Updated: बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (15:34 IST)
ड्रग्स केस में फंसे बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुश्‍किलें कम नहीं हो रही है। एनडीपीएस की विशेष कोर्ट से आर्यन की जमानत याचिका खारिज हो गई है। आर्यन इन दिनों आर्थर रोड जेल में बंद है।

 
आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में आगे आ चुके हैं। हाल ही में गीतकार जावेद अख्तर भी शाहरुख के बेटे के बचाव में आगे आए हैं।  
 
एक इंटरव्यू के दौरान जावेद अख्तर से पूछा गया कि सोशल मीडिया पर यह बात फैली है कि आर्यन खान के खिलाफ मामला फिल्म इंडस्ट्री को टारगेट करके जानबूझकर दर्ज किया गया था। इस पर उन्होंने कहा, मैंने पोर्ट पर पकड़े गए 1 बिलियन डॉलर के कोकिन को लेकर कहीं एक भी हेडलाइन नहीं पढ़ी मगर 1.30 लाख का चरस या गांजा पकड़ा गया है तो ये एक नेशनल न्यूज बन गई है। 
 
जावेद अख्तर ने कहा, फिल्म इंडस्ट्री को हाई प्रोफाइल होने के कारण यही कीमत चुकानी पड़ती है। जब आप हाई प्रोफाइल होते हैं, तो लोगों को आपको नीचे खींचने में मजा आता है, वह आप पर गंदगी फेंकते हैं। यदि आप कुछ नहीं हैं, तो आपके ऊपर पत्थर फेंकने का समय किसके पास है।
 
बता दें कि आर्यन खान को एनसीबी ने 2 अक्टूबर को मुंबई पर एक क्रूज शिप पर रेव पार्टी में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। आर्यन खान के अलावा 7 अन्य लोगों को भी इस मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब तक विदेशी नागरिकों और कथित ड्रग तस्करों सहित कुल बीस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख