Daily Horoscope
✕

दृश्यम 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल दूसरे वीकेंड पर भी जारी, जानिए अब तक के कलेक्शन

Updated: सोमवार, 28 नवंबर 2022 (13:53 IST)
दृश्यम 2 का बॉक्स ऑफिस पर ड्रीम रन जारी है। फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर भी शानदार प्रदर्शन किया है और जल्दी ही फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने शुक्रवार 7.87 करोड़ रुपये, शनिवार 14.05 करोड़ रुपये और रविवार को 17.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दस दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 143.90 करोड़ रुपये हो गया है। 
 
दृश्यम 2 को अभी भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है। इस बात को इससे समझा जा सकता है कि हाल ही में रिलीज हुई 'भेड़िया' के पहले वीकेंड के कलेक्शन दृश्यम 2 के दूसरे वीकेंड के कलेक्शन से कम है। अजय देवगन की फिल्म वरुण धवन की फिल्म पर भारी पड़ रही है और भेड़िया के कलेक्शन पर बुरा असर डाल रही है। 
 
दृश्यम 2 की कहानी दृश्यम की कहानी का ही विस्तार है। विजय सलगांवकर जिस चालाकी से तब्बू से अपने परिवार फिर बचा लेता है वो देख दर्शकों को मजा आता है। फिल्म में एक मोड़ ऐसा आता है जब लगता है कि विजय फंस गया है, लेकिन जिस चालाकी से विजय इससे बाहर निकलता है वो काबिल-ए-तारीफ है। 
 
दृश्यम 2 में अजय देवगश्र, श्रिया सरन, तब्बू, अक्षय खन्ना, रजत कपूर का अभिनय काबिल-ए-तारीफ है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित यह फिल्म 18 नवम्बर को रिलीज हुई थी और तब से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है।

Show comments

सलमान खान ने पैपराजी को लगाई फटकार, बोले- पीछे का याद रखना, इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो

सिंगापुर फिल्म फेस्टिवल में छलके आमिर खान के आंसू, बोले- 30 साल तक पागल की तरह काम किया, खो दिए रिश्ते

बर्थडे स्पेशल: बॉक्स ऑफिस से फैंस के दिलों तक, ये 5 बातें प्रभास को बनाती हैं सबसे सुपरस्टार

'ये प्रेम मोल लिया' के गाने ‘झुमका पटोला’ पर सीमा पाहवा का धमाकेदार डांस, शरवरी से भूमि पेडनेकर तक बॉलीवुड सितारों ने लुटाया प्यार

दलेर मेहंदी से विवाद पर सुबोध उनियाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख