Hanuman Chalisa

विजय सालगांवकर की अंतिम चाल: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का टाइटल अनाउंस, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Updated: सोमवार, 24 अगस्त 2026 (12:11 IST)
भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और सस्पेंस से भरपूर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। अजय देवगन एक बार फिर अपने सबसे लोकप्रिय किरदार 'विजय सालगांवकर' के रूप में बड़े पर्दे पर लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म मेकर्स ने फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम किस्त का आधिकारिक टाइटल 'दृश्यम: द कन्क्लुजन' घोषित कर दिया है।
 
इसके साथ ही फिल्मम की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। लंबे समय से इस थ्रिलर ड्रामा का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह खबर किसी धमाकेदार सरप्राइज से कम नहीं है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल यह पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में है।

ALSO READ: कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा बवाल, एक्ट्रेस का बोल्ड लुक देखकर यूजर्स ने लगाई फटकार
 
'दृश्यम' फ्रेंचाइजी और '2 अक्टूबर' का नाता काफी पुराना और दिलचस्प रहा है। पहले भाग से ही 2 और 3 अक्टूबर की तारीखें विजय सालगांवकर की कहानी का अहम हिस्सा रही हैं। इसी ट्रेंड को बरकरार रखते हुए मेकर्स ने दृश्यम 3 को 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया है।
 
फिल्म के मेकर्स ने पहला आधिकारिक पोस्टर जारी करते हुए इस अंतिम अध्याय का आगाज किया है। पोस्टर पर लिखा दमदार संवाद— "मेरा सच, मेरा सही, सिर्फ मेरी फैमिली है" —यह स्पष्ट करता है कि इस बार भी विजय सालगांवकर अपनी फैमिली को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
 
टीजर के वॉइसओवर ने बढ़ाई उत्सुकता
इससे पहले जारी किए गए फर्स्ट-लुक टीजर में अजय देवगन का बैकग्राउंड वॉइसओवर फैंस के रोंगटे खड़े कर चुका है। टीजर में विजय सालगांवकर के मन की स्थिति को दर्शाते हुए अजय देवगन कहते हैं, दुनिया मुझे कई नामों से बुलाती है—अपराधी, कातिल, धोखेबाज, चालाक, फ्रॉड, हीरो, बेगुनाह, बाप और मास्टरमाइंड। लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। 
 
क्योंकि पिछले सात सालों में जो कुछ भी हुआ, देखा या दिखाया, उससे मैंने एक ही बात सीखी: इस दुनिया में हर इंसान का सच अलग है और उसके अधिकार भी। मेरा सच और मेरा अधिकार मेरी फैमिली है। जब तक चीजें रुकती नहीं, जब तक बाकी लोग नाकाम नहीं होते, मैं एक चौकीदार और दीवार की तरह यहां खड़ा रहूंगा।
 
पुराने चेहरों के साथ नए दिग्गजों की एंट्री
'दृश्यम: द कन्क्लुजन' का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं, जिन्होंने 'दृश्यम 2' का सफल निर्देशन किया था। फिल्म की पटकथा अभिषेक पाठक, आमिल कियान खान और परवेज शेख ने मिलकर लिखी है। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रेया सरन और रजत कपूर अपनी पुरानी भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं। वहीं इस बार सस्पेंस और थ्रिल का डोज बढ़ाने के लिए दो बेहतरीन अभिनेताओं—प्रकाश राज और जयदीप अहलावत की एंट्री हुई है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026: केरल की 19 साल की कजिया लिज मेजो के सिर सजा ताज, प्यूर्टो रिको में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व

शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' के एक्टर रोहुल्लाह मेहदी ड्रग्स केस में गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए चला रहा था नेटवर्क!

वाणी कपूर ने ब्लू बिकिनी में ढाया कहर, पूल किनारे बोल्ड अंदाज में दिए पोज

'द कपिल शर्मा' शो फेम राजीव ठाकुर के पिता का निधन, इंदौर में कैंसिल हुआ कॉमेडी शो, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए कैरेक्टर पोस्टर्स आउट, रवि किशन समेत कई चेहरों की दमदार झलक

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख