Hanuman Chalisa

सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर्स को धमकियां

Updated: बुधवार, 19 अगस्त 2020 (14:28 IST)
Sushant Singh Rajput News in Hindi : सुशांत सिंह राजपूत  (Sushant Singh Rajput) अपने घर पर 14 जून को मृत पाए गए। उनका पोस्टमार्टम (Postmortem) सिटी हॉस्पिटल के पांच डॉक्टर्स की एक टीम ने किया। उनकी मौत का कारण 'asphyxia due to hanging' लिखा गया। 
 
हालांकि सुशांत के वकील का कहना है कि मृत्यु का समय नहीं लिखा गया है और सुशांत के शव को फंदे पर लटका हुआ भी किसी ने नहीं देखा है। 
 
बहरहाल, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ऑनलाइन शेयर की गई। इसमें डॉक्टर्स के नाम और फोन नंबर भी थे। यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर भी फैल गई और इसके बाद डॉक्टर्स को फोन आने लगे। लोग उन्हें गालियां देने लगे। धमकी दी जाने लगी। ऑनलाइन ट्रोलिंग शुरू हो गई। 
 
बताया जा रहा है कि इनमें से एक-दो डॉक्टर्स इतने डर गए कि वे छिप गए। वे पुलिस में शिकायत भी नहीं करना चाहते क्योंकि इससे मामला और बढ़ जाएगा। उन्हें ज्यादा लोग जान जाएंगे। वे अपने परिवार को लेकर भी चिंतित हैं। 
 
कुछ लोगों का कहना है कि इनका लाइसेंस निरस्त कर देना चाहिए। इन पर हत्या का मुकदमा दर्ज करना चाहिए। डॉक्टर्स फिलहाल समझ नहीं पा रहे हैं कि वे कैसे इस मामले का सामना करें। अपनी पहचान खुल जाने से वे परेशान हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख