सम्बंधित जानकारी
- Ananya Panday ने इंडस्ट्री में दो साल किए, एक्ट्रेस ने शेयर किया अपना फिल्मी सफर
- बच्चों के लिए जरूरी है मां-बाप का हौसला और साथ : Rajesh Shringarpure
- ट्रोलर्स ने कहा, Dipika Kakkar के पैसों पर मौज कर रहा पति Shoaib Ibrahim, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
- अंडमान में वेकेशन एंजॉय कर रहीं Waheeda Rehman, Asha Parekh और Helen, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
- ब्लड डोनेट करते समय मास्क नहीं पहनने पर Sonu Nigam हुए ट्रोल तो यूजर्स को दीं गालियां
Divya Khosla ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, इस वजह से सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल
कोरोनावायरस ने पूरे देश में तबाही मचा रखी है। इस महामारी से लड़ने के लिए देश में वैक्सीनेशन का काम तेज हो गया है। कई सेलेब्स भी कोरोना वैक्सीन लगवा रहे है। हाल ही में एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है।
दिव्या खोसला कुमार ने सोशल मीडिया पर वैक्सीन लगवाते हुए एक वीडियो शेयर कर फैंस को इस बात कि जानकारी दी है। वीडियो को शेयर करने के साथ ही दिव्या ने अपने फैंस से भी कोविड वैक्सीन लेने की अपील भी की है। लेकिन इस वीडियो को शेयर करने के बाद दिव्या को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, वैक्सीन लगवाते हुए दिव्या ने अपना मास्क नीचे कर लिया था। जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया देते हुए एक्ट्रेस को मास्क पहनने की सलाह दी है।
दिव्या खोसला ने इस वीडियो को शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, टीकाकरण पूरा, आज मैंने अपना पहला टीका ले लिया है, मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि आप भी अपना नामांकन करें, और वैक्सीन लगवा लें! हम सब इसमें एक साथ हैं, चलो टीकाकरण और दिशानिर्देशों का पालन करके वायरस को हराएं।
