Daily Horoscope
✕

बागी 2 एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने ऐसा किया संघर्ष, जान कर रह जाएंगे दंग

Updated: बुधवार, 4 अप्रैल 2018 (11:58 IST)
दिशा पाटनी की हालिया रिलीज़ हुई फिल्म 'बागी 2' ने बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचाई हुई है। हालांकि इसमें सबसे ज़्यादा टाइगर श्रॉफ के एक्शन को पसंद किया गया है। अहमद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दिशा की क्यूटनेस गज़ब ढा रही है। दिशा अपनी सक्सेस से बहुत खुश हैं, लेकिन एक ऐसा भी समय था जब उन्होंने बहुत स्ट्रगल किया था। 
 
दिशा पाटनी तब भी चर्चा में आई थीं जब उनकी पहली फिल्म 'एमएस धोनी: एन अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज़ हुई थी। इसमें दिशा का छोटा, लेकिन दमदार रोल था। तब दिशा ने अपने जीवन एक बारे में इतनी खुलकर बात नहीं की थी जितनी अब की है। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में करियर की अपने स्ट्रगल की कहानी सुनाई। 

ALSO READ: इस हॉट एक्ट्रेस को कम उम्र से ही मिलने लगे थे गंदे मेल्स
 
एक इंटरव्यू के दौरान दिशा ने खुलासा किया कि 'एमएस धोनी' के पहले भी उन्हें एक फिल्म के लिए साइन किया था, लेकिन बाद में उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया और दूसरी एक्ट्रेस को जगह दे दी गई। दिशा ने कहा कि फिल्म की शुरुआत होने ही वाली थी और उन्होंने मेरी जगह किसी और को ले लिया। यह मेरी लांच फिल्म थी, लेकिन सब कुछ किसी कारण के लिए होता है। मैंने जल्दी सीख लिया था कि रिजेक्शंस आपको मज़बूत बनाते हैं। 
 
दिशा ने आगे बताया कि उनके मुंबई में शुरुआती दिनों में खुद को बहुत अकेला पाती थीं। मुंबई उनके लिए नया शहर था जहां वे किसी को नहीं जानती थीं। यह काफी मुश्किल था। दिशा ने बताया कि मैं अकेली रहती और अपना खर्चा खुद चलाती थी। मैंने कभी अपने परिवार से पैसे नहीं मांगे। मैं थोड़े से रुपए लेकर मुंबई आई थी और एक समय बाद मेरे पास कुछ नहीं बचा था। 


 
मैं बहुत ऑडिशन देती थी, ज्यादातर टीवी विज्ञापनों के लिए क्योंकि मुझे चिंता रहती थी कि अगर मुझे काम नहीं मिला, तो मैं अपने घर का किराया कैसे दूंगी। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख