Hanuman Chalisa
✕

कोरोनावायरस की वजह से लगे लॉकडाउन पर फिल्म बनाएंगे मधुर भंडारकर, दिखेगा मजदूरों के पलायन का दर्द

Updated: गुरुवार, 24 दिसंबर 2020 (11:20 IST)
नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर निर्देशक मधुर भंडारकर ने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। वे अपनी अगली फिल्म कोरोना महामारी के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन पर बनाएंगे। एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान मधुर भंडारकर ने इस बात की पुष्टि की है।

 
मधुर की आने वाली फिल्म का नाम 'इंडिया लॉकडाउन' होगा। इसमें लॉकडाउन की पूरी कहानी को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में लॉकडाउन के कारण गरीब मजदूरों के पलायन और उनकी परेशानियों को लोगों के सामने पेश किया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी के मध्य में शुरू की जाएगी।
 
खबरों के अनुसार मधुर ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में की जाएगी। इस फिल्म में देशव्यापी लॉकडाउन का समाज के विभिन्न वर्गों पर पड़े प्रभाव को संवेदनशीलता के साथ दिखाया जाएगा। फिल्म की कास्टिंग को लेकर मधुर ने फिलहाल अभी कुछ तय नहीं किया है।
 
मधुर ने साफ किया कि उनकी यह फिल्म भी उनकी पुरानी फिल्मों की तरह ही हार्ड हिटिंग होगी। मधुर भंडारकर रियलस्टिक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी पिछली फिल्म 'इंदु सरकार' में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार में लगे आपातकाल को विस्तृत रूप से दिखाया गया था। 
 
हाल ही में मधुर भंडारकर तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने फिल्ममेकर करण जौहर पर अपने प्रोजेक्ट के टाइटल चोरी करने का आरोप लगाया था। मधुर ने करण पर आरोप लगाया कि करण ने अपनी वेब सीरीज 'फैबुलस लाइव्ज ऑफ बॉलीवुड वाइव्ज' में उनका टाइटल इस्तेमाल किया है। 
 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख