dharma sangrah
✕

निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने बताई वेब सीरीज 'पंचायत' बनाने की वजह

Updated: बुधवार, 18 मई 2022 (17:34 IST)
बड़े दिल वाले छोटे से गांव फुलेरा ने प्राइम वीडियो के 'पंचायत' के पहले सीजन का लुत्फ उठाकर दर्शकों के जीवन में एक खास जगह बनाई थी। ऐसे में टीवीएफ के सहयोग से, पंचायत जीवन की कहानी का एक आम सा हिस्सा है, जिसने ग्रामीण भारत की जमीनी हकीकत को दर्शाया है।

 
पंचायत सीजन 2 को रिलीज होने में एक हफ्ते से भी कम समय बाकी है, ऐसे में निर्देशक ने शो बनाने के पीछे के उद्देश्य पर चर्चा की है जो एक अपने पहले सीजन के साथ फैन-फेवरेट शो बन गया है।
 
सीरीज इसका नाम 'पंचायत' रखने के कारण के बारे में बोलते हुए, निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने कहा, भारत में एक पंचायत गांव के जीवन की पहचान है। मैं क्लासिक शो के लिए दर्शकों के शौक को सिर्फ से जिन्दा करना चाहता था और इसे वास्तविकता से जोड़ना चाहता था। 
 
उन्होंने कहा, जब हम बच्चे थे, हम मालगुडी डेज़ और पंचतंत्र जैसे शो देखते हुए बड़े हुए हैं। इन सब में छोटे गांवों का सार था। हमने नए जमाने की पीढ़ी को यह दिखाने का लक्ष्य रखा था कि उन दिनों में क्या देखते हुए बड़े हुए हैं। पंचायत का नाम दर्शकों को उनकी मातृभूमि से जोड़ता है। नई पीढ़ी को उस वातावरण के समान शो का अनुभव करने में काफी समय लगा, जिसे देखकर पिछली पीढ़ियां बड़ी हुईं है।
 
इस तरह से यह स्लाइस ऑफ लाइफ ड्रामा अपने दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इसका नया सीज़न 20 मई को दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग होगा। 
 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख