suvichar
✕

‘अंग्रेजी मीडियम’ के बाद आएगा ‘चाइनीज मीडियम’?

Updated: बुधवार, 11 मार्च 2020 (17:05 IST)
फिल्मकार दिनेश विजान की 2017 की सुपरहिट फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ की सीक्वल ‘अंग्रेजी मीडियम’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया गया था। चीन की ऑडियंस ने भी इस फिल्म को काफी सराहा था। फिल्म का दूसरा पार्ट अभी रिलीज भी नहीं हुआ है और फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर दिनेश विजान ने अपनी इच्छा जाहिर कर दी है। इसके साथ ही, उन्होंने इस फिल्म का नाम भी सुझाया है- ‘चाइनीज मीडियम’।

एक इंटरव्यू में दिनेश विजान ने बताया कि इस फिल्म की तीसरा पार्ट बनाने की काफी उम्मीद है और मुमकिन है कि तीसरे पार्ट में फिल्म का नाम ‘चाइनीज मीडियम’ हो। जब उनसे फिल्म के लिए चाइनीज को ही चुनने का कारण पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ का चाइना के लोगों पर गहरा असर पड़ा है और वह कुछ महीनों में ‘अंग्रेजी मीडियम’ को भी चीन में रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं।

वह आगे बताते हैं कि ‘हिंदी मीडियम’ की रिलीज के एक महीने बाद वह चीन गए थे। जब वे वहां एक रेस्तरां में खाना खा रहे थे तो वहां की एक महिला स्टॉफ को जब पता चला कि ‘हिंदी मीडियम’ के निर्माता रेस्तरां में खाना खाने आए हैं, तो वह हड़बड़ाते हुए आईं और बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के साथ फिल्म देखी है और उन्होंने फिल्म से जुड़ाव महसूस किया।
 

दिनेश विजान आगे कहते हैं कि यह इरफान पर निर्भर करता है कि कब वह इस फिल्म के तीसरे पार्ट के लिए सहमत होते हैं।

‘अंग्रेजी मीडियम’ में इरफान खान एक सिंगल फादर का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में राधिका मदान इरफान की बेटी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में करीना कपूर एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगी।

होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित ‘अंग्रेज़ी मीडियम’ 13 मार्च को रिलीज होने वाली है।

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख