Whatt! सूर्यवंशी में अक्षय कुमार ने बिना हारनेस के किया यह खतरनाक स्टंट
(Photo : Screenshot of trailer)
रोहित ने आगे बताया, “शुरू में हमने बाइक से हेलीकॉप्टर पर छलांग लगाने के सीक्वेंस के बीच में एक कट रखा था, ताकि हम हारनेस फिट कर सकें। लेकिन हमें नहीं पता कि इस आदमी ने कब पायलट से बात कर ली और उसने इनको बिना हारनेस के एक्शन सीक्वेंस करने में मदद की।”
जब कपिल ने अक्षय से पूछा कि उन्हें ‘सूर्यवंशी’ से क्या उम्मीदें हैं क्योंकि उनकी पिछली फिल्म गुड न्यूज ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। अक्षय ने कहा, “मैं इस सब में विश्वास नहीं करता। मैं टिके रहूं, वही इंपोर्टेंट चीज है, क्योंकि फिल्म में ब्रेक मिलना आसान होता है जबकि इंडस्ट्री में अपने आप को बनाए रखना काफी मुश्किल है।”
अक्षय कुमार ने पिछले साल इस सीक्वेंस से संबंधित अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी की थी।
Casually hanging, off a helicopter...just another day on the sets of #Sooryavanshi
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 5, 2019
P.S. Do NOT try this on your own, all stunts are performed under expert supervision pic.twitter.com/0zeDLeks5q
सूर्यवंशी 24 मार्च, 2020 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

