Hanuman Chalisa
✕

FWICE की आ‍पत्ति के बाद दिलजीत दोसांझ ने रद्द किया पाकिस्तानी नागरिक के यहां प्रोग्राम, बोले- देश सबसे पहले

Updated: गुरुवार, 12 सितम्बर 2019 (12:59 IST)
पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ एक बार फिर चर्चा में हैं। दिलजीत दोसांझ का अमेरिका में एक प्रोग्राम होने वाला था। प्रोग्राम इसी महीने 21 सितंबर को होने वाला था।


पाकिस्तान के रेहान सिद्दीकी अमेरिका में अपने एक फंक्शन के दौरान दिलजीत से परफॉर्म करवाना चाह रहे थे। इसके लिए उन्होंने दिलजीत को बेहद अप्रोच किया। दिलजीत ने ये इन्विटेशन एक्सेप्ट भी किया लेकिन जैसे ही ये खबर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इंप्लॉइस यानि FWICE को लगी तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। 
 
ALSO READ: आखिर प्रीति जिंटा ने क्यों ठुकराया 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक?
 
FWICE ने विदेश मंत्रालय को गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का वीजा रद्द करने के लिए लिखा था। हालांकि बाद में दिलजीत ने अपना कार्यक्रम खुद ही रद्द कर दिया। दिलजीत ने तुरंत ही एक स्टेटमेंट देकर ये कहा कि उनके लिए देश सबसे पहले हैं।
 
दिलजीत ने अपने स्टेटमेंट में लिखा, मुझे अभी पता चला है कि कोई लेटर FWICE ने जारी किया है। मुझे इसके बारे में पहले जानकारी नहीं थी। मैं बताना चाहूंगा कि मेरा अनुबंध श्री बालाजी एंटरटेनमेंट के साथ था और मेरी पूरी बातचीत तथा समझौता सिर्फ उन्हीं के साथ था, ना कि आलेख या फेडरेशन के पत्र में जिक्र किए गए शख्स के साथ था।

उन्होंने कहा, हालांकि एफडब्ल्यूआईसीई के पत्र को देखते हुए मैंने इस समय ह्यूस्टन कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला किया है। मैं अपने देश से प्यार करता हूं और राष्ट्र के बड़े हित के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा। भारत हमेशा।

जानकारी के लिए बता दें कि FWICE ने चिट्ठी में लिखा था कि, दिलजीत एक बेहतरीन सिंगर हैं। लेकिन पाकिस्तानी रेहान सिद्दीकी ने उन्हें बहकाया है। वैसे इस वक्त भारत-पाकिस्तान के हालात भी कुछ अलग हैं। इसी सब को देखते हुए दिलजीत ने परफोर्म करने इंकार किया है।

FWICE ने अपने पत्र में लिखा था कि, अमेरिका में एक प्रोग्राम होने वाला है. प्रोग्राम के लिए दिलजीत दोसांझ ने पाकिस्तान के रेहान सिद्दकी का न्योता स्वीकार कर लिया है। प्रोग्राम इसी महीने 21 सितंबर को होने वाला है। दिलजीत दोसांझ अगर इस प्रोग्राम में परफॉर्म करते हैं तो यह दोनों देशों (भारत-पाकिस्तान) के मौजूदा हालात को देखते हुए गलत एग्जाप्ल सेट करेगा।
 
हम गुजारिश करते हैं कि दिलजीत दोसांझ का अमेरिका में परफॉर्मेंस के लिए दिया गया वीजा कैंसल कर दिया जाए। इस लेटर को लिखकर हम अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, उम्मीद करते हैं कि सरकार इस पर जल्द एक्शन लेगी।

बता दें रेहान सिद्दीकी ने ही पाकिस्तान में मीका सिंह का प्रोग्राम ऑर्गनाइज किया था। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मीका सिंह, परवेज मुशर्रफ के एक रिश्तेदार की शादी में परफॉर्म करने गए थे। जिसके बाद मीका की देशभर में काफी आलोचना की गई थी।

Show comments

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख