biodatamaker

दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का ट्विटर अकाउंट होगा बंद, सायरा बानो ने लिया फैसला

Updated: गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (11:18 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 7 जुलाई को निधन हो गया था। दिलीप कुमार की सेहत की जानकारी उनकी पत्नी सायरा बानो ट्विटर के जरिए फैंस को देती रहती थीं। लेकिन अब दिलीप कुमार के निधन के बाद सायरा बानो ने उनका ट्विटर अकाउंट बंद करने का फैसला लिया है।

 
दिलीप कुमार का ट्विटर अकाउंट उनके पारिवारिक मित्र फैजल फारुकी संभालते थे, उन्होंने ट्वट करके जानकारी दी की दिलीप साहब का ट्विटर अकांउट बंद होने जा रहा है। उनकी पत्नी सायरा बानो की सहमति के बाद दिलीप कुमार का ट्विटर अकाउंट बंद किया जाएगा। 
 
उन्होंने ट्वीट करके लिखा, बहुत चर्चा और विचार-विमर्श के बाद और सायरा बानो की सहमति से मैंने प्रिय दिलीप कुमार साहब के इस ट्विटर अकाउंट को बंद करने का फैसला किया है। उन्होंने यूजर्स के निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। 
 
बता दें कि दिलीप कुमार का जन्म 1 दिसंबर 1922 को पेशावर में हुआ था। उनका असली नाम मुहम्मद युसूफ खान था। दिलीप कुमार ने साल 1944 में फिल्म ज्वार-भाटा से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। दिलीप कुमार को 1995 में भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख