dharma sangrah
✕

दिलीप कुमार हेल्थ अपडेट : हालत स्थिर, 2-3 दिनों में मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

Updated: रविवार, 6 जून 2021 (22:33 IST)
मुंबई। सांस लेने में दिक्कत होने पर मुंबई के अस्पताल में रविवार सुबह भर्ती कराए गए दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की हालत स्थिर है और उन्हें अगले कुछ दिनों में छुट्टी दिए जाने की उम्मीद है। कुमार (98) को सुबह करीब साढ़े 8  बजे उपनगर खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
उनकी पत्नी एवं मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो ने कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया,  कि साहब की हालत स्थिर है। आप सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। डॉक्टरों के मुताबिक अगले दो-तीन दिन में वह घर लौट आएंगे। ईंशा अल्लाह। इसके साथ ही प्रशंसकों और समर्थकों से अपील की गई है वे कयासों से दूर रहें।
 
ट्वीट में कहा गया कि व्हाट्सएप पर चल रहे संदेशों पर विश्वास नहीं करें। कुमार के स्वास्थ्य पर नजर रख रहे डॉक्टर जलील पार्कर ने बताया कि जांच में पता चला कि अभिनेता को बाइलेट्रल प्लीयूरल इफ्युशन (फेफड़े पर तरल पदार्थ की अधिकता) है और अभी वे ऑक्सीजन पर हैं।
 
उन्होंने ‘पीटीआई को बताया कि उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उन्हें कम मात्रा में ऑक्सीजन दी जा रही है, अत: वे ऑक्सीजन की सहायता से सांस ले रहे हैं। उनके फेफड़े में तरल पदार्थ की अधिकता है जिस पर नजर रखी जा रही है।
 
पार्कर के मुताबिक फेफड़े में तरलता का अभिप्राय है कि आंतरिक सीने और फेफड़े के बीच मौजूद जगह में तरल पदार्थ जमा हो जाता है। इससे पहले बानो ने से कहा कि आज सुबह उनकी (कुमार) तबीयत खराब हो गई और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। वे अभी खार स्थित गैर कोविड हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी जांच चल रही है। अभिनेता को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए पिछले महीने भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
कुमार ने 1944 में ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और वे पांच दशकों के अपने करियर में ‘कोहिनूर’, ‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’, ‘राम और श्याम’ समेत कई हिट फिल्मों में नजर आए। पर्दे पर उन्हें पिछली बार 1998 में ‘किला’ फिल्म में देखा गया था।  (भाषा)

Show comments

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

मां के साथ हर शुक्रवार गेटवे ऑफ इंडिया जाते थे बोमन ईरानी, 60 साल बाद दिखी ऐसी चीज कि हुए भावुक

क्या बड़े पर्दे पर आएगी 'पंचायत' की फिल्म? प्रोड्यूसर विजय कोशी ने दिया बड़ा संकेत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख