Daily Horoscope
✕

सुशांत सिंह राजपूत ने मौत के चंद घंटों पहले किए थे 3 ट्वीट्स? वायरल हुए स्क्रीनशॉट्स

Updated: मंगलवार, 16 जून 2020 (18:13 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 34 वर्षीय सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। सुशांत की मौत पर बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया तक में फिल्म इंडस्ट्री में चलने वाले नेपोटिज्म और खेमेबाजी पर बहस शुरू कर दी है। इस बीच सोशल मीडिया पर सुशांत के कथित ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। सुशांत के फैन्स का दावा है कि ‘छिछोरे’ स्टार ने ये ट्वीट्स आत्महत्या करने से पहले किए थे, जो उन्होंने बाद में डिलीट कर दिए। फैन्स ने JusticeForSushantSinghRajput हैशटैग पर ट्वीट कर सुशांत के लिए न्याय की मांग की। हालांकि सुशांत की टीम का कहना है कि यह फेक ट्वीट है। इन ट्वीट में क्या है आइए जानते हैं: 



पहले ट्वीट में ‍लिखा है, “हम पुरुषों से हमारी सेहत, हमारी मा‍नसिक स्‍थिति, हमारे विचारों के बारे में, हमारी जिंदगी के बारे में नहीं पूछा जाता है, हमें उस तरह से ट्रीट नहीं किया जाता है। मैं इन सब चीजों से काफी गुजर चुका हूं और इस तरह की कोशिश करके मैं अब थक चुका हूं, आप लोगों के साथ ये एक लंबा सफर रहा। मैं नहीं जानता कि मैं ये क्यों ट्वीट कर रहा हूं।”

दूसरे ट्वीट में लिखा है, “मैं अपनी जिंदगी की मुश्किलों से काफी लड़ चुका हूं और मैं कुछ ही देर में ये ट्वीट्स डिलीट कर दूंगा ताकि आप में कुछ लोग ये जान पाएं कि मैं इस मिडयोकर सक्सेस से तंग आ चुका हूं। मुझे फेम नहीं चाहिए, बहुत आरामदायक होता होगा ये, लेकिन इसे झेलना बहुत डिस्टर्बिंग है।”
 

वहीं, तीसरे और आखिरी ट्वीट में लिखा है, “मैं ये सब कुछ खत्म कर रहा हूं, एक अच्‍छे अंत के लिए। दूर जा रहा हूं लेकिन आप लोगों के पास रहने के लिए। हो सकता है कि इसके बाद लोग एक दूसरे से बातें करना शुरू कर दें, अपने विचारों को अपने अंदर रखना बंद कर दें। दुनिया की दूसरी तरफ फिर मिलेंगे। गुड बाय।”

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख