dharma sangrah
✕

क्रिकेट से संन्यास के बाद मनोरंजन जगत में कदम रखने जा रहे धोनी, वेब सीरीज करेंगे प्रोड्यूस

Updated: गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 (14:44 IST)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। फैंस ये जानने के लिए उत्सुक थे कि आखिर धोनी रिटायरमेंट के बाद क्या करने वाले हैं। तो अब उनकी पत्नी साक्षी ने धोनी के रिटायरमेंट के बाद के प्लान्स का खुलासा कर दिया है।

 
खबरों के अनुसार धोनी एक वेब सीरीज को प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। क्रिकेटर की पत्नी साक्षी ने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया है। साक्षी और एमएसडी ने अपने बैनर धोनी एंटरटेनमेंट को 2019 में डॉक्यूमेंट्री ‘द रोर ऑफ द लायन’ के साथ लॉन्च किया था।
 
अब, वे एक ऐसी वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं, जो कि एक नवोदित लेखक द्वारा लिखित एक अप्रकाशित पुस्तक का रूपांतरण है। साक्षी ने कहा, मैंने क्रिएटिव एक्शन में विचार और सोच पेश करने की प्रक्रिया पर अधिक ध्यान दिया है। स्क्रीन पर जीवन के लिए एक अवधारणा को देखने की खुशी मुझे मंत्रमुग्ध करती है, और हम यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रक्रिया बेहतरीन हो।

 
उन्होंने कहा, जब हम ‘द रोर ऑफ द लायन’ बना रहे थे, तो हमने सोचा कि यह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने का सही समय है। नई परियोजना असाधारण रूप से अच्छी तरह से लिखी गई है और लेखक द्वारा बनाई गई दुनिया रोमांचक है जिसे हम आपकी स्क्रीन पर लाने का इंतजार कर रहे हैं, यह जादुई यथार्थवाद है। यह पौराणिक साइंस-फिक्शन है जो एक रहस्यमय ‘अघोरी’ की यात्रा के बारे में बताता है।
 
बताया जा रहा है इस सीरीज के लिए स्टारकास्ट की तलाश जारी है। वहीं अभी इस पर भी विचार होना है कि इस सीरीज को शूट कहा किया जाएगा।
 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख