• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Dharmendra, Sunny Deol, Salman Khan
Written By

धर्मेन्द्र ने सनी की बजाय सलमान को चुना

धर्मेन्द्र
हाल ही में बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेन्द्र से पूछा गया कि यदि उनके जीवन पर फिल्म बनती है तो वे किसे अपने किरदार निभाते देखना चाहेंगे। उम्मीद थी कि वे सनी या बॉबी देओल का नाम लेंगे, लेकिन अपने दिल की बात कहने वाले गरम-धरम ने सलमान खान का नाम लेकर सभी को चौंका दिया। 

 
 
धर्मेन्द्र का कहना है कि जब भी वे सलमान को देखते हैं उन्हें अपनी जवानी के दिन याद आ जाते हैं। दोनों की कई आदतें मिलती-जुलती है इसलिए धर्मेन्द्र को लगता है कि सलमान उनके किरदार को ज्यादा अच्छे से निभा पाएंगे। 
 
वैसे सलमान भी धर्मेन्द्र को बेहद पसंद करते हैं। उनके पसंदीदा स्टार धर्मेन्द्र ही है। दोनों अक्सर फोन पर बातें करते हैं।