Daily Horoscope

सनी-बॉबी की फिल्म से जुड़ सकते हैं धर्मेन्द्र

Updated: गुरुवार, 15 दिसंबर 2016 (15:29 IST)
श्रेयस तलपदे मराठी फिल्म 'पोश्टर बॉयज़' का हिंदी रीमेक 'पोस्टर बॉयज़' नाम से बना रहे हैं। इस फिल्म में श्रेयस के अलावा सनी देओल और बॉबी देओल भी काम कर रहे हैं। खबर है कि फिल्म से अब धर्मेन्द्र भी जुड़ सकते हैं।



पिछले दिनों श्रेयस को आइडिया आया कि क्यों न धर्मेन्द्र को फिल्म से जोड़ा जाए, भले ही उनकी भूमिका छोटी हो। इससे न केवल फिल्म की स्टार वैल्यू बढ़ेगी बल्कि देओल के फैंस सीनियर देओल को देख खुश हो जाएंगे। धर्मेन्द्र को राजी करने का जिम्मा श्रेयस ने सनी देओल को सौंपा है। वे आश्वस्त हैं कि सनी देओल ही-मैन को राजी कर ही लेंगे। धर्मेन्द्र को निर्देशित करना श्रेयस के लिए एक सपने के पूरे होने जैसा है। 
सनी और बॉबी का रोल तथा फिल्म की कहानी... अगले पेज पर

क्या है सनी का रोल? 
सनी इस फिल्म में एक्स आर्मी ऑफिसर की भूमिका में हैं जिसे सेल्फी की लत लगी हुई है। यदि किसी को मारना भी है तो सनी पहले सेल्फी लेते हैं और फिर पिटाई। वे पगड़ी, कुर्ता और जैकेट पहने दिखाई देंगे। सोनाली कुलकर्णी फिल्म में सनी की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। 
 
क्या है बॉबी का रोल?  
बॉबी देओल देसी अवतार में दिखाई देंगे। मूंछ और आंखों पर चश्मा लगाए वे 'शुद्ध हिंदी' बोलते दिखाई देंगे। वे एक टीचर की भूमिका में हैं। साथ में श्रेयस तलपदे का किरदार फिल्मों का शौकीन है जो अपने प्रिय सितारों की नकल करता है। 
 
क्या है कहानी? 
यह फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें तीन कुलियों के फोटो नसंबदी के पोस्टर पर छाप दिए गए हैं। जो भी फिल्में सनी और बॉबी ने साथ की है उसमें वे भाई बने हैं, लेकिन 'पोस्टर बॉयज़' में वे एक-दूसरे से अजनबी हैं। परिस्थितियां दोनों को साथ लाती है। सनी, बॉबी और श्रेयस उत्तर भारत के एक गांव में रहते हैं। इन तीनों के फोटो नसबंदी के पोस्टर पर छाप दिए जाते हैं, जिनके बारे में इन्हें पता ही नहीं चलता। इसके बाद इनकी जिंदगी में क्या बदलाव आता है यह फिल्म में मजेदार तरीके से दिखाया गया है। 
Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख