sundarkand
✕

जवानी के दिनों की तस्वीर शेयर कर धर्मेंद्र ने की 'दिल टूटने' की बात, फैंस को हुई चिंता

Updated: रविवार, 14 मार्च 2021 (13:26 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अपनी खुशमिजाजी के लिए काफी मशहूर हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। वे ऐसी तस्वीरें, वीडियोज और बातें शेयर करते रहते हैं, जिससे दूसरों को प्रेरणा मिलती है। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर के साथ कैप्शन में कुछ ऐसा लिखा, जिससे उनके फैंस चिंता में आ गए हैं। 
 
धर्मेंद्र से अपनी एक ब्‍लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। अपनी जवानी के दिनों की तस्‍वीर को शेयर करते हुए उन्‍होंने लिखा, 'शउर ना कोई सादगी को मेरी... उम्र भर... मैं... सहता आया... सहता ही आया...'
 
उनके ट्वीट को पढ़कर ऐसा लगता है कि जैसे उनका दिल टूट गया है। एक्टर के ट्वीट के बाद उनके फैंस चिंता में पड़ गए। कई यूजर्स ने उनसे पूछा कि वो दिल टूटने या आहत होने जैसी बातें क्यों लिख रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'अपनों ने बेगाना बनाया, औरों से मैंने प्‍यार पाया।' 
 
बता दें कि धर्मेंद्र मुंबई के निकट अपने फॉर्महाउस पर रहते हैं। वो वहां ऑर्गेनिक खेती करते हैं, जबकि उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बच्चे मुंबई में रहते हैं। धर्मेंद्र जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। वो सनी देओल और बॉबी देओल के साथ 'अपने 2' में नजर आने वाले हैं। 
 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख