biodatamaker

श्रीदेवी को लेकर यह खुलासा किया धर्मेन्द्र ने

Updated: शनिवार, 11 अगस्त 2018 (17:25 IST)
एक्टर धर्मेन्द्र की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसमें उनके बेटों सनी और बॉबी देओल के अलावा कृति खरबंदा भी होंगी, साथ ही सलमान खान और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कलाकार कैमियो के तौर पर होंगे।
 
इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और ट्रेलर भी सामने आ चुका है। फिल्म के प्रमोशन में एक्टर्स लगे हुए हैं। इसी दौरान एक इंटरव्यू में धर्मेन्द्र ने श्रीदेवी के बारे में भी बात की। वे उन्हें लेकर काफी इमोशनल हो गए। 13 अगस्त को श्रीदेवी का जन्मदिन है, लेकिन उनकी अचानक हुई मृत्यु से पूरा बॉलीवुड सकते में आ गया था। धर्मेन्द्र भी उस समय काफी सदमे में थे।
 
धर्मेन्द्र ने बताया कि वे काफी इमोशनल हैं इसलिए उन्हें श्रीदेवी के अचानक इस तरह से चले जाने का बहुत दु:ख है। धर्मेन्द्र के मुताबिक श्रीदेवी अभी अपने बच्चों को और संभाल सकती थीं, अच्छी फिल्में कर सकती थीं, बेटियों के साथ काम कर सकती थीं। दोनों की साथ में फिल्में करने को लेकर धर्मेन्द्र ने कहा कि श्रीदेवी के साथ मैंने कई फिल्मों में काम तो नहीं किया है लेकिन 'नाकाबंदी' के समय हम एकसाथ थे और काफी अच्छे से हमने एक-दूसरे के साथ काम किया था।

ALSO READ: करण जौहर की तख्त में रणवीर-करीना-आलिया-अनिल के रोल का हुआ खुलासा
 
धर्मेन्द्र ने आगे बताया कि श्रीदेवी बहुत प्यारी थीं, साथ ही वे एक बेहतरीन अभिनेत्री भी थीं। वे काफी मेहनती थीं और काम को लेकर फोकस्ड थीं। शूट्स के दौरान वे घर से बनाया हुआ खाना लेकर आती थीं और हम सभी एन्जॉय करते थे। धर्मेन्द्र और श्रीदेवी ने 'फरिश्ते', 'वतन के रखवाले', 'सोने पे सुहागा' व 'सल्तनत' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। धर्मेन्द्र जहां बॉलीवुड के 'हीमैन' कहे जाते हैं, वहीं श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली 'फीमेल सुपरस्टार' कहलाई जाती हैं। 

Show comments

Resident Evil Movie Preview: Raccoon City में फिर मचेगा खौफ, मेडिकल कूरियर के सामने मौत की दौड़

Daayra Movie Preview: करीना कपूर और पृथ्वीराज की टक्कर, जब कानून और इंसाफ होंगे आमने-सामने

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख