ganesh chaturthi

हेमा मालिनी का छलका दर्द, शादी के बाद धर्मेन्द्र के साथ ज्यादा वक्त नहीं मिला

Updated: शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 (12:02 IST)
16 अक्टोबर को बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी ने अपना जन्मदिन मनाया। वे 72 वर्ष की हो गईं, लेकिन उनकी सुंदरता अभी भी कायम है। 
 
हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि शादी के बाद वे धर्मेन्द्र के साथ ज्यादा समय नहीं ‍बीता पाईं। वे इस बात की शिकायत नहीं कर रही हैं बल्कि उनका मानना है कि जो भी समय दोनों ने साथ बिताया वो अनमोल है।  


 
हेमा से पूछा गया कि क्या उनकी जिंदगी में ऐसी कोई बात है जिसे वे बदलना चाहेंगी? हेमा ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। बस, शादी के बाद धर्मेन्द्र के साथ ज्यादा वक्त नहीं मिला, लेकिन इसको लेकर उन्हें को‍ई शिकायत नहीं है। उल्टे तो वे इस बात से खुश हैं कि जो भी समय साथ मिला वो अनमोल है। 
 
हेमा-धर्मेन्द्र की शादी को 40 साल हो गए हैं। दोनों ने 2 मई 1980 को शादी की थी। यह हेमा की पहली और धर्मेन्द्र की दूसरी शादी है। धर्मेन्द्र और हेमा की दो बिटिया ईशा और आहना हैं। 
 
गौरतलब है कि सत्तर और अस्सी के दशक में धर्मेन्द्र और हेमा की जोड़ी बेहद लोकप्रिय थी। दोनों की जोड़ी फिल्म की सफलता की गारंटी मानी जाती थी और दोनों ने कई सिल्वर जुबिली फिल्में दीं। उस समय दोनों बेहद व्यस्त कलाकार थे। शोले, सीता और गीता, चरस, जुगनू, ड्रीम गर्ल जैसी फिल्में आज भी दर्शकों को याद हैं और टीवी पर लगातार देखी जाती हैं। 

Show comments

Resident Evil Movie Preview: Raccoon City में फिर मचेगा खौफ, मेडिकल कूरियर के सामने मौत की दौड़

Daayra Movie Preview: करीना कपूर और पृथ्वीराज की टक्कर, जब कानून और इंसाफ होंगे आमने-सामने

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख