Daily Horoscope
✕

पिता को याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, तस्वीर शेयर कर बोले- कर्ज यह, मां-बाप का...

Updated: सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 (14:45 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र फिलहाल भले की फिल्मों से दूर हों, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र सोशल मीडिया के जरिए अपनी जिंदगी के बारे में खास खुलासे भी करते रहते हैं।

 
हाल ही में धर्मेंद्र ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की है और उनके लिए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है। अपने पोस्ट में दिग्गज अभिनेता ने बताया है कि जीते जी कभी भी मां-बाप का कर्ज चुकाया नहीं जा सकता। 
 
धर्मेंद्र ने अपने पोस्ट में लिखा, 'कर्ज यह, मां-बाप का... कभी किसी से चुकाया न गया, आखिरी दम तक दुआएं देते चले जाते हैं और दोस्तों, जीते जी इन्हें इनके न होने का एहसास न दो। मेरे बाबू जी, बरसात के मुहुर्त पर, कैमरा ऑन करते हुए। बॉबी को और पूरी यूनिट को आशीर्वाद दे रहे थे।'


बता दें बता दें कि धर्मेंद्र फिल्मी दुनिया से दूर अपने फार्महाउस पर समय बिता रहे हैं। वह अकसर अपने वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस से बात करने की और उनसे जुड़े रहने की कोशिश करते हैं। कई बार धर्मेंद्र ने अपने वीडियो में अपना खूबसूरत बंगला और फार्म हाउस भी दिखाया है।
 
धर्मेंद्र के पिता केवल किशन सिंह देओल स्कूल में हेडमास्टर थे। धर्मेंद्र ने अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से 1960 में बॉलीवुड में डेब्यू किया। धर्मेंद्र को 1970 के दशक के मध्य में दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों में स्थान मिला था। धर्मेंद्र वर्ल्ड आयरन मैन अवार्ड से भी नवाजे जा चुके हैं।
 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख