Hanuman Chalisa
✕

धर्मेंद्र ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, फैंस को सताने लगी चिंता

धर्मेंद्र फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें और पर्सनल लाइफ के बारें में अपडेट शेयर करते रहते हैं

Updated: रविवार, 3 मार्च 2024 (16:40 IST)
Dharmendra Post: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र 88 साल की उम्र में भी इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें और पर्सनल लाइफ के बारें में अपडेट शेयर करते रहते हैं। 
 
बीते दिनों धर्मेंद्र ने आधी रात को अपनी एक तस्वीर शेयर करके फैंस को चिंता में डाल दिया था। इस तस्वीर में वह काफी थके हुए से दिख रहे थे और रोटी खा रहे थे। हालांकि बाद में उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दिया था। 
 
अब एक बार फिर धर्मेंद्र का लेटेस्ट पोस्ट देखकर फैंस को उनकी चिंता सताने लगी है। दरअसल, इस पोस्ट के साथ धर्मेंद्र ने लिखा है, 'अच्छा हम चलते हैं।' 
 
धर्मेंद्र ने अपनी एक पुरानी फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इस तस्वीर में वह काफी जवान नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'अच्छा तो हम चलते हैं।' पोस्ट का कैप्शन पढ़कर फैंस को उनकी चिंता सताने लगी।
 
एक यूजर ने लिखा, 'धरम जी हम आपको कही नहीं जाने देंगे।' एक अन्य ने लिखा, 'ऐसा मत बोलिए धरम जी भगवान आपको खूब लंबी उम्र दें।' 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र आखिरी बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे। उनके पास फिलहाल कई प्रोजेक्ट लाइन में हैं। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख