Hanuman Chalisa

धड़क... सिर्फ जाह्नवी कपूर का नाम, ईशान हो गए गुमनाम

20 जुलाई को 'धड़क' फिल्म प्रदर्शित होने वाली है जो कि मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रिमेक है। 'सैराट' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। 
 
धड़क में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर का आधा भाई ईशान खट्टर लीड रोल में हैं। चर्चा सिर्फ और सिर्फ जाह्नवी की ही हो रही है। जाह्नवी की खूबसूरती, मां से तुलना, स्क्रीन प्रेजेंस सहित तमाम बातें हो रही हैं। श्रीदेवी की मृत्यु के बाद जाह्नवी और फिल्म के प्रति लोगों का भावनात्मक लगाव भी हो गया है और हीरो ईशान पीछे छूट गए हैं। 
 
ईशान की इसी वर्ष 'बियॉण्ड द क्लाउड्स' नामक फिल्म रिलीज हो चुकी है। इसका निर्देशन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निर्देशक माजिद मजीदी ने किया था। ईशान ने फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया था। लगा ही नहीं कि यह उनकी पहली फिल्म है। पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्होंने कैमरा फेस किया और दिखा दिया कि उनमें आगे जाने के गुण मौजूद हैं। 
 
इसके बावजूद 'धड़क' को सिर्फ जाह्नवी की फिल्म के रूप में ही प्रमोट किया जा रहा है। पब्लिसिटी कुछ इस तरह से हो रही है कि सिर्फ जाह्नवी ही चर्चा में आए। ईशान तो गुमनाम से हो गए हैं। 
 
यह बात ईशान भी महसूस कर रहे होंगे, लेकिन उनके हाथ में कुछ भी नहीं है। 'धड़क' की सफलता ईशान के लिए भी अहम है और यह फिल्म उनके आगे के सफर की दिशा तय करेगी। यदि उन्हें फिल्म के प्रदर्शित होने के बाद भी चर्चा नहीं मिलती है तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
 
फिल्म के निर्माता भी जानते हैं कि लोगों की दिलचस्पी जाह्नवी में ज्यादा है। श्रीदेवी की मृत्यु के कारण जाह्नवी के प्रति सहानुभूति है इसलिए वे भी इसी बात को भुनाने में लगे हुए हैं। 

Show comments

हेमा मालिनी की बायोपिक बनेगी तो कौन निभाएगा 'ड्रीम गर्ल' का किरदार? खुद लिया दीपिका पादुकोण का नाम

The Odyssey Preview: क्रिस्टोफर नोलन की 23900 करोड़ रुपये की फिल्म में मिथक, रोमांच और तकनीक का संगम

आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी बनी राजनीतिक मुद्दा, नितेश राणे बोले- क्या इसे लव जिहाद का उदाहरण माना जाए?

'धमाल 4' ने पहले ही वीकेंड में किया अच्छा प्रदर्शन, तीन दिन में तोड़ा फ्रेंचाइजी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

म्यूजिक कंपोजर बनने निकले थे प्रकाश मेहरा, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का दिग्गज निर्देशक

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख