sundarkand
✕

क्या 'अय्यारी' 9 फरवरी को होगी रिलीज?

Updated: सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (13:15 IST)
नीरज पांडे के निर्देशन में बनी फिल्म 'अय्यारी' 9 फरवरी को रिलीज होने वाली है, लेकिन अब रिलीज कर काले बादल मंडराने लगे हैं। फिल्म एक मुसीबत में फंस चुकी है। भारतीय सेना पर आधारित इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास नहीं किया। 
 
सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेई, रकुल प्रीत सिंह, पूजा चोपड़ा स्टारर फिल्म अय्यारी पहले 25 जनवरी 2018 को रिलीज़ होने वाली थी जिसके बाद इसे बढ़ाकर 9 फरवरी 2018 कर दिया गया था। फिल्म भारतीय सेना पर आधारित है और टीम प्रमोशन में व्यस्त है। टीम ने लोहड़ी का त्योहार भी जवानों के साथ मिलकर मनाया था। इन सबके बावजूद इसे सेंसर बोर्ड ने रोक दिया। दरअसल रक्षा मंत्रालय ने फिल्म को देखकर इसमें संशोधन करने को कहा है, जिसकी वजह से फिल्म रुक गई है। 
 
जानकारी मिली है कि फिल्म को शनिवार (3 फरवरी) को सूचना और प्रसारण मंत्रालय की रिवाइजिंग कमिटी को दिखाया गया था, जिसमें रक्षा मंत्रायल के अधिकारी भी शामिल थे। अधिकारियों को फिल्म में कुछ बातें पसंद नहीं आई हैं और उन्होंने फिल्म में कुछ बदलाव करने की मांग की है। इसलिए सेंसर ने फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं दिया। हालांकि फिल्म में बदलावों की जानकारी को सार्वजानिक नहीं किया गया है। 
 
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि हमारे निर्माता इसका सामना कर रहे हैं। हर फिल्म की अपनी अलग वजह है। हमने देखा कि 'पद्मावत' के साथ क्या हुआ। निर्माताओं के साथ बातचीत के बाद, जहां तक मैं जानता हूं हमारी फिल्म में गंभीर मुद्दे नहीं हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे निर्माताओं को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, इसलिए मुझे इसमें कोई समस्या नहीं दिखाई दे रही। मुझे उम्मीद है कि हमारी फिल्म शांति से रिलीज होगी। अब देखते है कि फिल्म में क्या बदलाव होते है और रिलीज़ डेट कब आएगी। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख