Daily Horoscope
✕

दीपिका ने की कैटरीना की तारीफ, खत्म हुई कैट फाइट!

Updated: शनिवार, 15 दिसंबर 2018 (14:21 IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के बीच कैट फाइट की खबरें आती रही हैं। दोनों ही रणबीर कपूर को डेट कर चुकी हैं। लेकिन अब दोनों के सुधरते रिश्ते सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में कैटरीना दीपवीर की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना शुरू कर दिया हैं।
 
अब दीपिका ने कैटरीना के साथ अपने रिश्तों को लेकर बात की हैं। दीपिका ने कहा कि हम दोनों के रिश्ते को लेकर लोगों के बीच काफी अफवाहें फैलती रही हैं। मेरे मन में उनके लिए हमेशा से बहुत सम्मान रहा है। इतने सालों में वे जिस तरह से रही हैं, काम को लेकर उनका जिस तरह का नजरिया रहा है, मैं उनका सम्मान करती आई हूं। वो हमेशा से मेरे लिए प्रिय रही हैं। हम दोनों का रिश्ता भी काफी शांतिपूर्ण है।
 
वहीं, कैटरीना ने पिछले दिनों दीपिका की रिसेप्शन पार्टी के दौरान का एक इंसिडेंट शेयर करते हुए बताया था कि कैसे रणवीर सिंह ने उन्हें और दीपिका को साथ में डांस करवाया था। कैटरीना ने बताया था कि दोनों ही रिसेप्शन में बहुत अच्छे से और गर्मजोशी से मिले थे। रिसेप्शन में मैंने सारी रात डांस किया। मैं उन चंद लोगों में थी जिन्होंने अंत तक डांस किया। साथ ही मैंने उनकी आधी चॉकलेट फाउंटेन भी खा ली। 

Show comments

नीति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा का 72 साल की उम्र में निधन, सिंगर ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

कॉफी विद करण 9 में विजय देवरकोंडा ने खोला शादी का राज, रश्मिका मंदाना बोलीं- एक साल तक करती रही प्रपोज

FRRO के 'भारत छोड़ो' नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अभिनेता इमरान खान, अर्जेंट सुनवाई की मांग

दुर्गा पूजा पंडाल में रणबीर कपूर ने गाया 'कबीरा', हर्षदीप कौर के साथ वायरल हुआ वीडियो

क्या अजय देवगन के घर पर चला BMC का हथौड़ा? अभिनेता की टीम ने बताई पूरी सच्चाई

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख