suvichar
✕

2021 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाएंगी दीपिका पादुकोण, रिलीज होंगी एक्ट्रेस की ये फिल्में

Updated: मंगलवार, 15 दिसंबर 2020 (15:49 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अब तक अपनी बेहतर अदाकारी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। लेकिन साल 2020 दीपिका के ‍लिए कुछ अच्छा साबित नहीं हुआ। ड्रग्स केस में नाम आने के बाद उनके कई फैंस ने उनसे किनारा कर डाला। अब दीपिका अपने फैंस का दिल जीतने की हर मुमकिन कोशिश में लगी हैं।

 
अगले साल यानि 2021 में दीपिका पादुकोण पांच फिल्मों में नजर आने वाली हैं। दीपिका को अपनी फिल्मों से बहुत उम्मीदें हैं।
 
शकुन बत्रा की फिल्म-
दीपिका पादुकोण इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगी। शूटिंग के दौरान दोनों ने एक साथ काफी अच्छा वक्त बिताया है, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह है।
 
पठान-
इस फिल्म में दीपिका बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। दोनों इससे पहले 'चेन्नई एक्सप्रेस' में साथ नजर आ चुके हैं और फिल्म में दर्शकों ने उनके बीच की केमिस्ट्री को सराहा है।
 
नाग अश्विन की फिल्म-
इस फिल्म में कई बड़े कलाकार शामिल हैं। अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे। यह फिल्म स्काई-फाई आधारित होगी और दीपिका इस फिल्म के साथ अपनी जलवा बिखरने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
 
द इंटर्न-
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द इंटर्न' के प्री-प्रोडक्शन की प्रक्रिया में बिजी हैं। 'द इंटर्न' की मूल फिल्म में रॉबर्ट डी नीरो और ऐनी हैथवे ने अभिनय किया था।
 
महाभारत-
यह फिल्म 2021 में रिलीज होगी, जिसमें दीपिका को द्रौपदी के किरदार में देखा जाएगा। यह फिल्म भी अभी प्री-प्रोडक्शन के स्टेज पर है। द्रौपदी के किरदार में दीपिका को देखने के लिए दर्शक इंतजार में बैठे हैं। इस फिल्म के लिए दीपिका ने निमार्ता मधु मंटेना के साथ हाथ मिलाया है।
 

Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख