biodatamaker

दीपिका को अब रेखा से मिला उपहार

Updated: बुधवार, 7 फ़रवरी 2018 (12:59 IST)
पद्मावत में अपने अविस्मरणीय अभिनय के लिए आशा पारेख, हेमा मालिनी, वहीदा रहमान जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों से प्रशंसा प्राप्त करने के बाद, दीपिका पादुकोण को अब अनुभवी अभिनेत्री रेखा से एक विशेष उपहार और हस्तलिखित नोट तोहफ़े में मिला है
 
रेखा ने दीपिका को फिल्म में उनके शानदार अभिनय की प्रशंसा करते हुए एक स्नेहभरा पत्र लिखा है। रेखा ने दीपिका पादुकोण को विशेष उपहार भी भेंट किया है।


 
दीपिका के करीब के एक सूत्र ने कहा, "रेखा से उपहार के साथ हस्तलिखित नोट प्राप्त कर दीपिका काफी उत्साहित थीं। पद्मावत में दीपिका के प्रदर्शन के प्रति उनकी प्रशंसा व्यक्त की गई थी जिसने दीपिका का दिल छू लिया।
 
इससे पहले भी, दीपिका को एक खूबसूरत रेशम साड़ी पहने हुए देखा गया था जिसे रेखा द्वारा फ़िल्म बाजीराव मस्तानी में अभिनेत्री के अभिनय के प्रति प्रशंसा के रूप में भेंटस्वरूप दिया गया था।
दीपिका पादुकोण फिलहाल अपनी फिल्म पद्मावत को मिल रही आपार सफलता का लुत्फ़ उठा रही है। उनके प्रशंसकों ने फिल्म की रिलीज का जश्न मनाने के लिए फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो नाम का एक अनोखा फैन क्लब बनाया था जो काफी ट्रेंड भी हुआ और प्रशंसकों ने अभिनेत्री पर बेशुमार प्यार बरसाया जिसकी गवाही फ़िल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बयां कर रहा है।

Show comments

'बिग बॉस' के 20 साल: घर के हर राज से वाकिफ सलमान खान, जानिए क्यों 'वीकेंड का वार' उनके बिना लगता है अधूरा

व्हाइट ट्रांसपेरेंट साड़ी में मौनी रॉय ने ढाया कहर, बोल्ड अंदाज के साथ दिखी देसी नजाकत

विजय सेतुपति की 'महाराजा' रचने जा रही इतिहास, हॉलीवुड में रीमेक होने वाली पहली तमिल फिल्म बनी

विजय वर्मा ने शुरू की 'मटका किंग' सीजन 2 की शूटिंग, शेयर की स्क्रिप्ट की पहली झलक

Bigg Boss 20 में टास्क बना जंग का मैदान, अरिश्फा खान से भिड़े स्काउट ओपी, बोले- पटक के फेंक दूंगा साइड में

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख