Daily Horoscope
✕

वर्कआउट वीडियो शेयर करने पर फराह खान ने लगाई थी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को फटकार, अब दीपिका पादुकोण ने कही यह बात

Updated: सोमवार, 30 मार्च 2020 (16:56 IST)
कोरोना वायरस के तेजी से फैल रहे संक्रमण ने आम इंसान से लेकर सेलेब्रिटी तक सभी को घरों में बंद रहने को मजबूर कर दिया है। इस खाली वक्त में कुछ सेलेब्स इंस्टाग्राम पर घर में रहकर वर्कआउट करने के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस पर फिल्म निर्माता-निर्देशक फराह खान ने सभी सेलिब्रिटीज को वर्कआउट वीडियो शेयर करने पर फटकार लगाई थी।

 
अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सितारों के इस वर्कआउट वीडियो को शेयर करना सही बताया है। दीपिका पादुकोण ने ये बात राजीव मसंद के साथ हैगआउट वीडियो में लाइव नजर आने के बाद कही। दीपिका ने कहा, 'मुझे पता है कि कई लोगों को ऐसे एक्‍सरसाइज वीडियो से तकलीफ है जो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं।' 
 

उन्होंने कहा सही कहूं तो एक्‍सरसाइज वीडियो शेयर करना या फिर एक्‍सरसाइज करना पर वीडियो शेयर नहीं करना, ये सब का मतलब बस यही है कि आप कैसा महसूस करते हैं न कि आप कैसे दिखते हैं। दीपिका ने कहा, ये मुझे और रणवीर को ठीक रखता है। इससे हमारा पूरा दिन बन जाता है।
 
बता दें कि कुछ दिन पहले फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें उन्होंने कहा, 'हाय, मैं हूं फराह खान। सब लोग घर पर रहकर वीडियोज बना रहे हैं इसलिए मैंने सोचा कि मैं भी एक वीडियो बनाऊं। जनहित में जारी किए जा रहे इस वीडियो में मैं ये बता रही हूं कि मेरी ये बहुत विम्रनता से गुजारिश है कि सारे 'सेलेब्रिटीज' और 'स्टार्स' से कि प्लीज अपने वर्कआउट वीडियोज बनाना बंद करिए। हम पर इन्हें बेहिसाब टैग करना बंद करिए। 
 
फराह ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि इस वैश्विक आपदा के दौरान आपको अपने फिगर मेनटेन रखने के अलावा कोई और फिक्र करने के लिए नहीं है। लेकिन हम में से कुछ को बल्कि हम में से बहुतों को इस सब के अलावा भी बहुत सारी चीजें चिंता करने के लिए हैं। तो प्लीज हमारे ऊपर रहम कीजिए और आपके वर्कआउट वीडियो बंद कर दीजिए। और अगर आप इन्हें बंद नहीं कर सकते हैं तो प्लीज बुरा मत मानिएगा अगर मैं आपको अनफॉलो कर दूं। सुरक्षित रहिए।

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख