Hanuman Chalisa

दीपिका पादुकोण भी बनाएंगी फिल्म

Updated: गुरुवार, 1 दिसंबर 2016 (15:04 IST)
दीपिका पादुकोण इस समय सफलता के रथ पर सवार हैं। उनकी फिल्में सफल भी हो रही हैं और पसंद भी की जा रही है। बॉलीवुड से उनकी लोकप्रियता हॉलीवुड तक जा पहुंची है और जल्दी ही वे हॉलीवुड फिल्म 'xXx: रिटर्न ऑफ झेंडर केज़' में दिखाई देंगी। अब दीपिका कुछ नया करना चाहती हैं और इसलिए उन्होंने फिल्म निर्माता बनने की ठानी है। 


 
लारा क्रॉफ्ट का हिंदी रिमेक 
2001 में रिलीज हुई एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'लारा क्रॉफ्ट: टॉम्ब राइडर' का हिंदी रिमेक बनाने की कोशिश में दीपिका लगी हुई हैं। एंजेलिना जोली अभिनीत यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। स्क्रिप्ट फाइनल होते ही फिल्म बनाने का ऐलान किया जाएगा। 
 
प्रियंका-अनुष्का की राह पर 
बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस फिल्म निर्माता बनी हैं, लेकिन उन्हें खास सफलता नहीं मिली। हाल ही में अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा ने भी फिल्में बनाई हैं और उन्हें सफलता मिल रही है। प्रियंका क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्म निर्माण कर रही है। संभव है कि इनकी सफलता से प्रेरित होकर दीपिका ने भी फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उतरने का निर्णय लिया हो। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख