Hanuman Chalisa
✕

अमिताभ बच्चन ने देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता के साथ शूट किया म्युजिक वीडियो

Updated: गुरुवार, 1 दिसंबर 2016 (14:09 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक म्युजिक वीडियो शूट किया है और इस वीडियो में अमिताभ के साथ महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस नजर आएंगी। 


 
एक्सिस बैंक की एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट अमृता प्रशिक्षित गायिका हैं। वे प्रकाश झा और कुणाल कोहली की फिल्मों में गीत गा चुकी हैं। यह पहला मौका है जब अमृता ने एक वीडियो में गाने के साथ अभिनय भी किया है। 29 नवंबर को मुंबई स्थित रॉयल ओपेरा हाउस में इसकी शूटिंग की गई। 
 
वीडियो में अमृता लाल रंग की शॉर्ट ड्रेस और हाई हील्स में नजर आई हैं। अमिताभ और अमृत पर डांस मूव फिल्माए गए और साथ में दोनों की बातचीत का एक दृश्य भी शामिल है। अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो के बारे में जानकारी ट्वीटर के माध्यम से दी और कुछ फोटो भी शेयर किए। अमृता ने कहा कि एक वीआईपी सेलिब्रिटी के साथ ऑपेरा हाउस में शूटिंग और डांस करना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। 



अमृता का कुछ लोगों ने उत्साह भी बढ़ाया है। शोभा डे ने कहा कि आलोचकों को भूल जाओ और आगे बढ़ो। दूसरी मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि नोटबंदी के कारण 80 लोग मर गए हैं और नई करेंसी का लाभ उठाने वाले बिग बी के साथ डांस कर रहे हैं। 
 
'फिर से' नामक म्युजिक वीडियो को अहमद खान ने निर्देशित किया है और इसके निर्माता हैं भूषण कुमार। 
Show comments

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख