• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone opens up about marriage plans
Written By

अब दीपिका पादुकोण से शादी के सवाल

Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपना हॉलीवुड करियर शुरू किया है और इसके साथ वह इंटरनेशनल हस्ती हो गई हैं। उनकी चर्चा केवल प्रोफेशनल कारणों से नहीं हो रही बल्कि रणवीर सिंह के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी दीपिका सबकी नजरों में छाई हुई हैं।एक इंटरव्यू में दीपिका ने अपने दिल की बातें भी शेयर कीं। 
दीपिका अपनी हॉलीवुड फिल्म  xXx : रिटर्न ऑफ जेंडर केज के चलते सारी दुनिया में घूमती रहीं। इस पर जब उनसे लांग-डिस्टेंस रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछा गया तो दीपिका ने कहा कि उनके सामने कभी लांग-डिस्टेंस रिलेशनशिप जैसी स्थिति नहीं बनी। दीपिका ने कहा कि कोई भी रिश्ता आसान या कठिन इसमें होने वाले लोगों के कारण बनता है। दीपिका ने शादी की योजना को लेकर कहा कि अभी हाल फिलहाल उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है। दीपिका ने कहा कि शादी का उम्र से कोई लेना देना नहीं है।