kundali milan
✕

रणवीर सिंह की 'सर्कस' में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, होगा खास रोल!

Updated: शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (15:18 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों कई प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में खबरें आई थी कि रणवीर की फिल्म 'सर्कस' इसी साल 31 दिसंबर को रिलीज हो सकती है। अब ताजा खबरों के अनुसार रोहित शेट्टी की इस फिल्म में रणवीर की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। 

 
बता दें कि दीपिका और रणवीर पहले भी 'बाजीराव मस्तानी' और 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में साथ काम कर चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर की फिल्म 'सर्कस' में दीपिका एक स्पेशल डांस नंबर में नजर आने वाली हैं। 2019 में रणवीर और दीपिका की शादी के बाद यह दूसरा मौका है, जब वे किसी फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं। 
 
Photo : Instagram
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 'सर्कस' के अलावा दीपिका '83' में भी रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग अभी मुंबई में चल रही है और इसे अगले माह तक पूरा किया जा सकता है। दीपिका ने पिछले वीकेंड में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को तीन दिनों तक इस फिल्म की शूटिंग की है।
 
फिल्म 'सर्कस' को रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले टी-सीरीज के सहयोग से निर्मित किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन रोहित कर रहे हैं। अब दीपिका के शामिल होने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की रुचि बढ़ गई है। खबरों के मुताबिक, रणवीर पहली बार किसी फिल्म में डबल रोल की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। इसके आलावा इनके को-स्टार वरुण शर्मा को भी डबल रोल में दिखा जा सकता है। 
 
यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' का रूपांतरण होगा। इस फिल्म में दो जुड़वा मालिक और दो जुड़वा नौकरों की कहानी को दिखाया जाएगा, जो बचपन में एक दूसरे से बिछड़ जाते हैं। इसके बाद जब बड़े होकर आपस में मिलते हैं, तो उनकी केमिस्ट्री शानदार होती है। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर और वरुण शर्मा जैसे कलाकार भी अभिनय करते नजर आने वाले हैं। 
 

Show comments

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

'प्रताप' के जरिए सचिन सराफ ने दिखाई पावर और कुर्सी की असली कहानी, बोले- ताकत कभी आपकी थी ही नहीं

सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' में आदर्श प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, बोले- ऐसा हीरो आज के दौर में जरूरी है

अमित शाह से मिले 'रामायण' के मेकर्स, रणबीर कपूर और साईं पल्लवी भी रहे मौजूद, फिल्म की सफलता पर मिली बधाई

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख