Narak Chaturdashi
✕

दीपिका पादुकोण ने एक सप्ताह में पूरी की अपनी सभी दिली तमन्ना

Updated: बुधवार, 20 मार्च 2019 (13:06 IST)
बॉलीवुड की लीडिंग लेडी दीपिका पादुकोण के लिए पिछला सप्ताह बेहद खास था, एक तरफ दीपिका ने मैडम तुसाद में अपने प्रतिष्ठित स्टैच्यू ऑफ पर्पस का अनावरण किया और दूसरी तरफ ग्लोबल टैलेंट के रूप में वोग इंटरनेशनल कवर की शोभा बढ़ाते हुए नजर आई थी। दोनों ही इवेंट दीपिका के जीवन में बेहद महत्व रखते है।


दीपिका पादुकोण लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करने में सक्रिय आवाज रही है और उन्होंने अपना वैक्स स्टेचू भी अपनी इसी पहल के प्रति समर्पित किया है, इसलिए इसे स्टैच्यू ऑफ पर्पस नाम दिया गया है। हाल ही में दीपिका ने लंदन से इंस्टाग्राम पर लाइव जा कर अपने वैक्स स्टेचू का अनावरण किया था जिसका पहला लुक देख कर इंटरनेट पर हलचल पैदा हो गयी थी।
 
मैडम तुसाद में पेश की गई इस प्रतिमा को दीपिका पादुकोण ने अपने फाउंडेशन को समर्पित किया है क्योंकि उनका मानना है कि जिस तरह वह अपने फाउंडेशन के लिए खड़ी रहती है, ठीक उसी तरह उनकी यह प्रतिमा भी इस फाउंडेशन के समर्थन में भागीदार होगी। अप्रैल महीने के वोग इंटरनेशनल कवर में 14 देशों से 14 सुपरस्टार इस मैगज़ीन की शोभा बढ़ाते हुए नजर आ रहे है जिसमें दीपिका पादुकोण अमेरिका की सबसे बड़ी स्टार स्कारलेट जोहानसन और दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी स्टार बे डोना के साथ नजर आ रही है।

बॉक्स ऑफिस की रानी और बॉलीवुड की अभिनेत्री को न केवल भारत में प्यार और प्रशंसा प्राप्त हुई है बल्कि ग्लोबल स्तर पर भी अपने आकर्षण का जादू बिखेरने में क़ामयाब रही है। दुनिया भर में दीपिका के अनगिनत प्रशंसकों को जहन में रखते हुए, स्टैच्यू ऑफ़ पर्पस में दीपिका को खूबसूरत कान्स लुक में पेश किया गया है।
 
अपनी पिछली फिल्म पद्मावत की जबरदस्त सफलता के बाद, दीपिका पादुकोण एक महिला एकल लीड के रूप में 300 करोड़ की फिल्म देने वाली पहली अभिनेत्री बन गईं है। एक के बाद एक उपलब्धि हासिल करते हुए, दीपिका बॉक्स ऑफिस पर निर्विवाद रूप से 100 करोड़ क्लब के साथ-साथ 200 करोड़ क्लब की कई फिल्मों की क्वीन हैं।
 
सबसे खूबसूरत महिला, दीपिका पादुकोण वर्तमान में अपने प्रोडक्शन के पहले वेंचर के लिए तैयार हैं, जिसमें वह एक एसिड अटैक पीड़िता की भूमिका निभा रही है। दीपिका का मानना है कि इस कहानी को बताने की जरूरत है और इस तरह के एक मजबूत, साहसी और स्वतंत्र महिला किरदार को सामने लाने के लिए अपने प्रोडक्शन को नियंत्रित किया है।

Show comments

Koffee With Karan 9: सैफ अली खान पर हमले को याद कर भावुक हुईं करीना कपूर, बोलीं- 6 महीने तक ठीक से सो नहीं पाई

शर्लिन दत्त ने बताया दिवाली का असली मतलब, आत्मविश्वास और सुकून को बताया जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएंगे रजनीकांत, प्राइम वीडियो ने किया 'जेलर 2' की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान

सलमान खान ने सुबह खाली पेट रिकॉर्ड किया 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना, साजिद खान ने खोला दिलचस्प राज

करण जौहर ने किया 4000 करोड़ की 'रामायण' का रिव्यू, बताया किस कलाकार ने कितना किया प्रभावित

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख