Hanuman Chalisa
✕

दीपिका की शादी में मां ने गिफ्ट की साड़ी, तो गले लगकर रोए पापा

Updated: बुधवार, 21 नवंबर 2018 (15:24 IST)
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी इटली में हो चुकी है और फैंस अब तक उनकी इस परीकथा सी लवस्टोरी से बाहर नहीं निकल पाए हैं। परिवार और कुछ दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने शादी की और अब बैंगलुरू और मुंबई में रिसेप्शन देने वाले हैं। वैसे तो अब इनकी कई तस्वीरें आ चुकी हैं लेकिन इनकी शादी की तस्वीरें आते ही लोग इनके दीवाने हो गए थे और तस्वीरें बहुत वायरल हुईं। 
 
दीपवीर की शादी दो तरीके से हुई। पहले कोंकणी रिवाज से 14 नवंबर को शादी हुई, इसके बाद सिंधी रिवाज़ से इन्होंने 15 नवंबर को शादी की। कोंकणी शादी के फोटोज़ में दोनों बहुत सुंदर लग रहे हैं। इनके दूल्हा-दुल्हन की पोषाख में लुक अलग ही आ रहा था। साथ ही अब इनके रिसेप्शन में भी इनकी ड्रेसेस देखने का इंतज़ार इनके फैंस को है। 
 
दीपवीर ने अपनी डिज़ाइनर ड्रेसेस के लिए सब्यासाची को चुना था। हाल ही में सब्यास्ची मुखर्जी ने खुलासा किया है कि दीपवीर की कोंकणी परंपराओं के अनुसार हुई शादी में दुल्हन की साड़ी उनकी मां उजाला पादुकोण ने गिफ्ट की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका खुलासा करते हुए बताया कि दीपिका की मां उजाला ने उन्हें बेंगलुरु से यह साड़ी खरीदकर सब्यास्ची और उनकी टीम को दी थी। इसके बाद दीपिका ने यह साड़ी अपनी शादी में पहनी। सब्यास्ची ने उस खूबसूरत साड़ी का क्रेडिट उस स्टोर को दिया जहां से यह साड़ी खरीदी गई थी। 

 
यह जानकारी खुद सब्यास्ची ने तब दी जब इसके बारे में उन्हें खबर मिली। वाकई यह बहुत ही खूबसूरत था। दीपवीर के शादी के बारे में एक और प्यारा खुलासा हुआ है। शादी में सातवां फेरा लेते वक्त दीपिका और उनके पापा बहुत इमोशनल हो गए थे। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। इसके बाद रणवीर ने दीपिका के पापा को गले से लगाया और उनसे वादा किया वे दीपिका को हमेशा खुश रखेंगे। इस प्यारे से  लम्हें को वहां मौजूद लोगों ने बहुत एंजॉय किया होगा। दीपवीर की शादी बिना किसी शक के इस साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक है। 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख