sundarkand
✕

डियर जिंदगी का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन

Updated: शनिवार, 26 नवंबर 2016 (12:13 IST)
डियर जिंदगी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्‍छी शुरुआत की है। भारत में यह फिल्म 1200 स्क्रीन्स में प्रदर्शित हुई है और पहले दिन 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन इस फिल्म ने किया है। फिल्म ने बड़े शहरों के मल्टीप्लेक्स में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन सिंगल स्क्रीन और छोटे शहरों में फिल्म का प्रदर्शन खास नहीं है। सिंगल स्क्रीन ऑडियंस फिल्म की टारगेट ऑडियंस है भी नहीं, इसलिए फिल्म को बहुत कम सिंगल स्क्रीन में प्रदर्शित किया गया है। 
 
डियर जिं दगी की फिल्म समीक्षा पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
फिल्म ने सुबह के शो में अच्छी शुरुआत की थी, जिससे लगता था कि पहले दिन का आंकड़ा 7 से 8 करोड़ रुपये तक जा सकता है, लेकिन शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या में इजाफा उम्मीद से ज्यादा हुआ और फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये के आंकड़े को छुआ। फिल्म के लिए 9 करोड़ रुपये का आंकड़ा परफेक्ट माना जा रहा था और कलेक्शन इससे थोड़े ही कम रहे। शनिवार और रविवार को फिल्म से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है पहले वीकेंड पर फिल्म 32 से 35 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है। 


 
निर्माताओं ने मुनाफा लेकर इस फिल्म को बेच दिया है। 60 करोड़ रुपये के कलेक्शन पर फिल्म के वितरक सुरक्षित रहेंगे। नोटबंदी के बाद किसी भी फिल्म ने एक ही दिन में इतना कलेक्शन किया है इससे थोड़ी राहत बॉलीवुड को मिली है। हालांकि सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर अभी भी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। 
 
डियर जिंदगी के साथ प्रदर्शित हुई अन्य फिल्में 'मोह माया मनी' और 'सांसें' का पहले दिन प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 
 
Show comments

नाना पाटेकर जिंदा हो सकते हैं, तनुश्री दत्ता का सनसनीखेज दावा, DNA टेस्ट की भी मांग

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख