suvichar
✕

हीरो रितिक रोशन... फिर भी काबिल को 65 करोड़ में बेचा

Updated: शुक्रवार, 25 नवंबर 2016 (19:04 IST)
मोहेंजो दारो की असफलता को रितिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने पाया कि रितिक बड़े बजट की फिल्म कर रहे हैं जिसके कारण बॉक्स ऑफिस से वसूली न हो पा रही है और फिल्में असफल हो रही हैं। हमने आपको दो माह पूर्व ही बता दिया था कि बहुत कम बजट में 'काबिल' को तैयार किया गया है ताकि फिल्म की रिकवरी आसानी से हो।
पता चला है कि राकेश रोशन न केवल 'काबिल' को कम बजट में बनाया है बल्कि इसके डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स भी कम कीमत में बेच दिए हैं। भारत में डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स मात्र 50 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं जबकि 85 से 90 करोड़ रुपये आसानी से मिल सकते थे। भारत में 100 करोड़ का व्यवसाय करते ही फिल्म की लागत वसूल हो जाएगी। 
 
दूसरी ओर ओवरसीज़ डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 15 करोड़ रुपये में बेच दिए गए हैं। यानी कुल मिलाकर 65 करोड़ में वितरण के अधिकार बेच दिए गए हैं। सैटेलाइट्स, म्युजिक सहित अन्य राइट्स के अधिकार अभी बेचे जाने शेष हैं। 
 
संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित 'काबिल' में रितिक रोशन, यामी गौतम और रोनित रॉय प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अगले वर्ष 26 जनवरी को प्रदर्शित होगी जहां शाहरुख खान की 'रईस' से इसकी सीधी भिड़ंत है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख