ramcharitmanas
✕

90वें जन्मदिन पर दारा सिंह की विशाल प्रतिमा का अनावरण

Updated: गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (14:19 IST)
विश्व का जाने माने पहलवान, अभिनेता और पूर्व सांसद दारा सिंह के 90वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी याद में 19 नवंबर को मोहाली शहर में भारी गहमागहमी का माहौल रहा।
 
'रुस्तम-ए-हिंद' के नाम से लोकप्रिय असाधारण व्यक्तित्व के धनी दारा सिंह की विशालकाय प्रतिमा का निर्माण तीन विभिन्न सामग्रियों से किया गया है। प्रतिमा का अनावरण पंजाब के आईएएस अधिकारी कुमार राहुल ने किया। इस प्रतिमा का अनावरण दारा सिंह के निधन के छह साल बाद किया गया है। यह शुभकार्य सर्बत दा भाला ट्रस्ट के परोपकारी एसपीएस ओबरॉय द्वारा किया गया।
 
मोहाली पंजाब के साथ उत्तर भारत के सबसे महत्वपूर्ण शहरों में से एक बनकर उभरा है। दारासिंह के प्रतिमा की स्थापना पंजाब में तेजी से विकसित हो रहे आईटी हब में स्टूडियो चौक के पास राष्ट्रीय महामार्ग-21 पर की गई है। जन्मदिन समारोह के मौके पर भावुक दारा सिंह के पुत्र विंदू दारा सिंह ने कहा कि मेरे पिता 500 से अधिक कुश्ती के मुकाबलों में अजेय रहे। उनका जन्म अमृतसर में हुआ था। वे पंजाब के युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा के स्रोत रहेंगे।
 
विंदू दारा सिंह ने यह भी कहा कि हम पंजाब में मादक पदार्थों की लत के खिलाफ भी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दारा सिंह पर एक कामिनी बुक का भी प्रकाशन हो रहा है, जो आज के बच्चों को स्वस्थ और मजबूत रहने के लिए प्रेरित करेगा। 
 
दारा स्टूडियो में अभिनेत्री पूजा भट्ट की मदद से एक्टिंग स्कूल भी आरंभ की गई हैं। यहाँ पर नई प्रतिभाओं की तलाश की जायेगी। यही नहीं अभिनेताओं को एक्टिंग कोर्स के लिए दिल्ली या मुंबई जाने की जरूरत नहीं होगी। दारा स्टूडियो में शीघ्र ही सभी तरह के कोर्स आरंभ किए जाएंगे।

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख