Daily Horoscope
✕

कभी कहा था 'नस काट लूंगा दोबारा बॉन्ड फिल्म नहीं करूंगा', अब छठी बार एजेंट 007 बनने को तैयार डेनियल क्रैग!

Updated: शनिवार, 7 मार्च 2020 (09:38 IST)
कोरोना वायरल की वजह से बॉन्ड सीरीज की अगली फिल्म ‘नो टाइम टू डाय’ की रिलीज नवंबर तक टल गई है। इस बीच बॉन्ड फिल्मों के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि डेनियल क्रैग, जेम्स बॉन्ड की भूमिका में फिर से नजर आ सकते हैं। हालांकि, एक बार उन्होंने कहा था कि वह अपनी नस काट लेंगे, लेकिन बॉन्ड की फिल्मों में दोबारा नहीं करेंगे।
 


‘नो टाइम टू डाय’ के बारे में बताया जा रहा था कि यह सीक्रेट एजेंट 007 के रूप में 52 वर्षीय एक्टर की आखिरी फिल्म होगी, लेकिन एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि डेनियल क्रैग, बॉन्ड की छठी फिल्म में भी नजर आ सकते हैं।
 


सूत्र के हवाले से लिखा गया है कि डेनियल चार साल पहले भी ऐसी स्थिति में थे। स्पेक्टर के बाद भी उन्होंने सार्वजनिक रूप से कह दिया था कि वे अब बॉन्ड फिल्में नहीं करेंगे, लेकिन समय बीतने के साथ उनका मन बदल गया।
 

इस फ्रैंचाइजी में कुछ ऐसी बात है कि डेनियल अब एजेंट 007 के रोल को किसी और एक्टर के पास जाने नहीं देना चाहते। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉन्ड सीरीज की लेटेस्ट फिल्म ‘नो टाइम टू डाय’ को दर्शकों से किस तरह की प्रतिक्रियाएं मिलती हैं और क्या यह फिल्म इस सीरीज की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन पाएगी। अगर ऐसा होता है, तो डेनियल एक बार फिर से इस जेम्स बॉन्ड के किरदार में अपनी वापसी करेंगे।

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख