Hanuman Chalisa
✕

बाहुबली 2 से आगे निकल सकती है दंगल... चीन में 1000 करोड़ की ओर

Updated: सोमवार, 22 मई 2017 (11:13 IST)
हाल ही में बाहुबली 2 के हिंदी संस्करण ने दंगल का रिकॉर्ड ध्वस्त किया था। दंगल के हिंदी संस्करण ने लगभग 387 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जिससे आगे बाहुबली 2 चुटकी बजाते हुए निकल गई। 
 
बाहुबली 2 का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है। जैसे ही दंगल चीन में रिलीज हुई अचानक फिल्म के कलेक्शन ऐतिहासिक ऊंचाइयों को छूने लगे। 
 
दंगल ने चीन में अब तक 730 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है जो कि अद्‍भुत है। लगभग 750 करोड़ रुपये का कलेक्शन यह फिल्म पहले ही कर चुकी थी, लेकिन एक ही देश से फिल्म का यह कलेक्शन जबरदस्त है। चीन में अपने प्रदर्शन के 16वें दिन 'दंगल' ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। 
 
खास बात यह है कि दंगल के पहले किसी भी भारतीय फिल्म ने चीन से 125 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन नहीं किया था। लेकिन दंगल ने नया कीर्तिमान बना दिया है। उम्मीद की जा रही है कि दंगल चीन से ही 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लेगी। 
 
अब तो 'बाहुबली 2' का 1500 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड भी खतरे में आ गया है। संभव है कि आने वाले दिनों में दोनों फिल्मों में होड़ देखने को मिले क्योंकि बाहुबली 2 को भी विदेश के कई हिस्सों में रिलीज किया जाना है। 
 
ये भी संभव है कि दंगल और बाहुबली 2 दो हजार करोड़ रुपये का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लें। दोनों में से पहले कौन इस आंकड़े को छूता है, देखना दिलचस्प होगा। 
Show comments

राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘जेल ही सही जगह’, 2 करोड़ जमा करने का आखिरी मौका

यामी गौतम का ‘नई नवेली’ में दिखेगा सबसे अलग अवतार, बताया कैसे अपनाया है ‘मोहिनी’ का अलग अंदाज

विजय सलगांवकर की तरह मेकर्स ने छिपाया था बड़ा राज, ऐसे सीक्रेट रखा गया 'दृश्यम 3' का क्लाइमेक्स

'दृश्यम 3' के एंड क्रेडिट में पत्नी के लिए अभिषेक पाठक ने लिखा खास नोट, पढ़कर भावुक हुईं शिवालिका

दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 3 दिन में 174.50 करोड़, बना 2026 का दूसरा सबसे बड़ा ओपनर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख