ramcharitmanas
✕

'गुलाब जामुन’के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन से संपर्क

Updated: रविवार, 21 मई 2017 (21:07 IST)
ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा है कि निर्देशक अनुराग कश्यप ने फिल्म ‘गुलाब जामुन’ के लिए उनसे और उनके पति अभिषेक बच्चन से संपर्क किया था।
 
रिपोर्ट है कि बच्चन दंपति ने गुलाब जामुन की स्क्रिप्ट पढ़ कर लौटा दी है। इसे सर्वेश मेवारा निर्देशित करने वाले हैं और अनुराग फिल्म के निर्माता है।
 
ऐश्वर्या (43) ने कान में फेस टाइम वीडियो साक्षात्कार में इस संबंध में पूछे जाने पर कहा, हमसे गुलाब जाबुन के लिए संपर्क किया गया और उन्होंने हमें स्क्रिप्ट सुनाई है। अभिनेत्री ने हालांकि फिल्म करने अथवा नहीं करने की ना तो पुष्टि की और न ही इससे इनकार। ऐश्वर्या और अभिषेक इससे पहले गुरू, धूम 2 और रावन जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। इस बीच रिपोर्ट हैं कि वह कौन बनेगा करोड़पति के नए सत्र को होस्ट करेगीं। इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बात हंसी में उड़ा दी। 
 
ऐश्वर्या ने कहा कि उन्होंने पिछले सप्ताह से ही स्क्रिप्ट सुनना शुरू किया है और उन्हें दो विषय पसंद भी आए हैं। उन्होंने कहा कि जब हमें महसूस होगा कि यह सही वक्त हैं, तब हम इसे आप के साथ साझा करेंगे। (भाषा) 

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख