ramcharitmanas
✕

आमिर खान की दंगल... 2000 करोड़ पार

Updated: मंगलवार, 27 जून 2017 (12:43 IST)
भारत में ऐतिहासिक सफलता हासिल करने के बाद आमिर खान अभिनीत फिल्म 'दंगल' ने चीन में भारत से भी ज्यादा कामयाबी हासिल की। दंगल का रिकॉर्ड तोड़ कर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के मामले में सबसे आगे निकली बाहुबली 2 को कुछ दिनों बाद दंगल ने पीछे छोड़ दिया। चीन में 53 वें दिन 2.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ दंगल ने वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कर लिया है। यह भारत की सबसे सफल फिल्म बन गई है। 
 
महावीर सिंह फोगाट पर आधारित इस स्पोर्ट्स ड्रामा में दिखाया गया है कि कैसे यह पहलवान तमाम विरोध के बावजूद अपनी बेटियों को कुश्ती की चैम्पियन बनाता है। आमिर खान ने महावीर का रोल निभाया है और इसके लिए उन्होंने अपना वजन सौ किलोग्राम तक बढ़ाया था। 
 
दिसम्बर 2016 में रिलीज होकर 'दंगल' सबसे कामयाब हिंदी फिल्म बनी, जिसका रिकॉर्ड कुछ महीनों बाद बाहुबली 2 ने तोड़ दिया, लेकिन वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में यह फिल्म भारत की सबसे कामयाब फिल्म बन गई। 

Show comments

Hanuman Ansh OTT Stream: सिनेमाघरों में गदर मचाने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब आएगी 'हनुमान अंश'? मेकर्स का बड़ा अपडेट

विदेशी क्या बोल रहे 'रामायण' फिल्म देखकर? Rotten Tomatoes ने दिए इतने स्टार्स; जानिए ग्लोबल ऑडियंस का रिएक्शन!

क्या यश की 'रामायण' बदल देगी रावण को देखने का नजरिया? अभिनेता ने बताई किरदार की खासियत

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, भारत से लेकर अमेरिका तक दिखा फिल्म का जलवा

मार्वल छोड़ ‘रामायण’ की दीवानी होगी Gen Z! रणबीर कपूर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा गणित?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख