biodatamaker

ट्यूबलाइट का बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन... ईद के दिन भी किया निराश

Updated: मंगलवार, 27 जून 2017 (12:13 IST)
ईद के दिन सलमान खान की फिल्मों के कलेक्शन ऐतिहासिक रहते हैं, लेकिन इस बार ईद ने भी 'ट्यूबलाइट' की उम्मीद तोड़ दी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की तो माना गया कि ईद के दिन कलेक्शन बढ़ेंगे, लेकिन ऐसा न हो सका। यह फिल्म ईद के दिन मात्र 19.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई। 
 
फिल्म ने पहले दिन 21.15 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 21.17 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 22.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। चार दिनों में यह फिल्म अब तक 83.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई। गौर करने वाली बात है कि एक दिन भी यह फिल्म तीस करोड़ तो छोडि़ए पच्चीस करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। 
 
जहां सलमान की फिल्म आमतौर पर तीन दिन में ही सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लेती है, लेकिन ट्यूबलाइट चार दिनों में भी ऐसा नहीं कर पाई। अब फिल्म के चलने की उम्मीद खत्म हो गई है। 
 
सलमान ने तो फिल्म को बेच कर मुनाफा कमा लिया है, लेकिन वितरकों को घाटा होगा। फिल्म को 250 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा, तभी यह फिल्म सेफ मानी जाएगी। एक अनुमान है कि वितरकों को पचास करोड़ से भी ज्यादा का घाटा होगा। 
 
सलमान की फिल्म के खराब प्रदर्शन से पूरा फिल्म उद्योग निराश है। 
Show comments

पूजा हेगड़े का सिज़लिंग एथनिक लुक, रस्ट-ऑरेंज आउटफिट में ढाया कहर

चोट के बाद काम पर लौटे कार्तिक आर्यन, 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग के लिए पहुंचे लंदन

महात्मा गांधी बने मनोज बाजपेयी, सामने आया फिल्म का फर्स्ट लुक; पहचानना हुआ मुश्किल

'बिग बॉस' ने पूरे किए 20 साल, 6 भाषाओं और 1 प्रीमियर नाइट के साथ रचेगा ग्लोबल इतिहास!

'गांधारी' का ग्लोबल धमाका, 8 देशों में नंबर 1 और दुनिया में टॉप 4 पर पहुंची फिल्म, तापसी पन्नू ने जताई खुशी

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख