Daily Horoscope
✕

Crew की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी फिल्म

फिल्म में तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन अहम भूमिका में हैं

Updated: बुधवार, 27 मार्च 2024 (10:47 IST)
Crew Movie Advance Booking: फिल्म 'क्रू' के ट्रेलर और गानों के रिलीज होने के बाद से दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। लोगों को 'क्रू' में तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की मस्ती भरी तिगड़ी सिल्वर स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अब, बिना देरी के मेकर्स ने फिल्म देखने के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। 
 
'क्रू' की रिलीज सिर्फ 3 दिन दूर है और प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ रहा है। राजेश ए कृष्णन के निर्देशन में बनीं 'क्रू' फ्रेश कंटेंट के साथ आ रही है। ये एक दिलचस्प कहानी वाली फिल्म है, जिसमें कॉमेडी और गड़बड़ घोटाले का बराबर तालमेल है, यह फिल्म दर्शकों को एक दिलचस्प कहानी के साथ एंटरटेन करने वाली है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Balaji Motion Pictures (@balajimotionpictures)

यह फिल्म फैमिलीज के लिए परफेक्ट लंबी छुट्टी वाले वीकेंड के समय पर आ रहीं है। इसने सच में दर्शकों के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर डिमांड को बढ़ा दिया है। ऐसे में खुश होने वाली बात यह है कि मेकर्स ने दर्शकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए एडवांस बुकिंग के लिए टिकट खिड़की खोल दी है। ऐसे में दर्शक फिल्म के लिए तीनों हसीनाओं के साथ 29 मार्च 2024 को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में उड़ान भरने के लिए तैयार हो जाएं।
 
क्रू के साथ एक शानदार सिनेमाई यात्रा पर निकलने के लिए तैयार हो जाइए। राजेश ए. कृष्णन द्वारा डायरेक्टेड, बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क की यह मच अवेटेड फिल्म 29 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘रामायण’ के म्यूजिक पर एआर रहमान का बड़ा खुलासा, हैंस जिमर के साथ काम करने को लेकर कही ये बात

'मैं फक्र से कहता हूं... दिमागी नक्सल हूं', जामिया प्रदर्शन के बीच नसीरुद्दीन शाह के तीखे बोल, छात्रों का किया समर्थन

भारत का इतिहास और संस्कृति दुनिया तक पहुंचाएगी ‘रामायण’, 100 से अधिक देशों में रिलीज होगी नमित मल्होत्रा की फिल्म

'रामायण' का लॉस एंजिलिस के एकेडमी थिएटर में वर्ल्ड प्रीमियर, दर्शकों ने बताया भव्य सिनेमाई अनुभव

हॉलीवुड में यश ने बढ़ाया भारत का मान, 'रामायण' के ग्लोबल प्रीमियर में कन्नड़ सिनेमा पर कही दिल छू लेने वाली बात

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख