biodatamaker
✕

Crew ने पहले वीकेंड पर box office पर किया शानदार प्रदर्शन, कलेक्शन चेक करें

Updated: सोमवार, 1 अप्रैल 2024 (13:22 IST)
Crew box office collection report: करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन स्टारर 'क्रू' ने पहले वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म का ट्रेलर पसंद किया गया था जिसके बाद उम्मीद जागी थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग लेगी। 
 
क्रू ने पहले दिन 10.28 करोड़ रुपये से स्टार्ट लेकर सभी को चौंका दिया। यही रफ्तार दूसरे और तीसरे दिन भी कायम रही। 
क्रू ने दूसरे दिन 10.87 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 11.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से पहले वीकेंड पर 32.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
फिल्म को बड़े शहरों और मल्टीप्लेक्सेस में अच्छे दर्शक मिले। सिंगल स्क्रीन और छोटे शहरों में फिल्म का जोर कम रहा। 
मंडे टेस्ट के जरिये पता चलेगा कि क्रू का आगे का बॉक्स ऑफिस सफर कैसा रहेगा। उम्मीद तो है कि फिल्म आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। 
 
क्रू तीन एयरहोस्टेस की कहानी है जो परेशानियों से घिर कर गोल्ड स्मगलिंग शुरू करती हैं और उसके बाद उनकी जिंदगी में परेशानियां बढ़ जाती हैं। 
 
इस फिल्म में तीनों एक्ट्रेसेस लीड रोल में हैं। कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ ने छोटी भूमिकाएं अदा की हैं। 

स्वातंत्र्य वीर सावरकर 
रणदीप हुड्डा अभिनीत फिल्म ने दस दिनों में 15.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बहुत धीमी है और यह फिल्म कुछ भी खास नहीं कर पाई। इसको तारीफ मिली, लेकिन दर्शक नहीं। 
 
मडगांव एक्सप्रेस 
मडगांव एक्सप्रेस का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। फिल्म ने दस दिनों में 17.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म के रिलीज होने के पहले इससे बहुत ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन दर्शकों को फिल्म खास पसंद नहीं आई और यह मूवी फ्लॉप रही। 
 
शैतान 
शैतान बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। इस फिल्म ने पहले सप्ताह में 81.60 करोड़ रुपये, दूसरे सप्ताह में 36.08 करोड़ रुयपे और तीसरे सप्ताह में 20.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीन सप्ताह में यह फिल्म 137.72 करोड़ रुयपे का कलेक्शन कर चुकी है। अजय देवगन अभिनीत यह फिल्म पसंद की गई है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख