Daily Horoscope
✕

करीना कपूर ने दिया क्रू 2 का हिंट, बोलीं- फिल्म ने महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाया...

Updated: रविवार, 5 मई 2024 (16:24 IST)
Film Crew Sequel: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की हालिया रिलीज फिल्म 'क्रू' बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। इस फिल्म में तीनों एक्ट्रेसेस ने एयर होस्टेज की भूमिका निभाई हैं। वहीं अब करीना कपूर ने इस फिल्म के सीक्वल के बारे में बताया है। 
 
करीना ने बताया कि क्रू के सीक्वल पर फिल्म की निर्माता एकता कपूर और रिया कपूर सोच रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया की वह भी 'क्रू 2' में काम करना चाहती हैं। 
 
करीना ने कहा, मेरे मुताबिक यदि कोई फिल्म सीक्वल की हकदार है तो वह ‘क्रू’ है। इस फिल्म ने महिलाओं को खुद के लिए खड़े होने और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने को एक मजेदार तरीके से पेश किया था। 
 
उन्होंने कहा, इस फिल्म ने महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाया है और सभी को एंटरटेन भी किया है। इसके दूसरे पार्ट पर भी विचार किया जा रहा है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी दिखेंगी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख