dharma sangrah
✕

कुली नं.1 ने किया मालामाल, धवन फैमिली ने कमाए 47 करोड़ रुपये!

Updated: मंगलवार, 12 जनवरी 2021 (13:28 IST)
कुली नं. 1 को थिएटर में रिलीज करने के लिए ही बनाया गया था, लेकिन लॉकडाउन के कारण हालात ऐसे नहीं रह गए कि सिनेमाघर में फिल्म दिखाई जाए। बजाय इंतजार करने के फिल्म के निर्माताओं ने ओटीटी प्लेटफॉर्म से सौदा कर दिया और 2019 के क्रिसमस पर यह फिल्म अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। फिल्म को खास पसंद नहीं किया गया, हालांकि पहले तीन दिनों में रिकॉर्ड तोड़ दर्शकों ने इस फिल्म को देखा। 
 
चुनिए 2020 का चर्चित अभिनेता, अभिनेत्री, बेस्ट मूवी और वेबसीरिज 
 
फिल्म के निर्देशक डेविड धवन इस निर्णय के खिलाफ थे। वे चाहते थे कि थोड़ा इंतजार कर फिल्म को सिनेमाघर में ही रिलीज किया जाए क्योंकि जिस दर्शक वर्ग के लिए यह फिल्म बनाई गई है वो ओटीटी प्लेटफॉर्म का दर्शक नहीं है, लेकिन उनकी सुनी नहीं गई। 
 
सूत्रों का कहना है कि फिल्म का चाहे जो परिणाम रहा हो, लेकिन धवन फैमिली ने फिल्म से अच्छी खासी कमाई की है। खबर है कि हीरो वरुण धवन को 25 करोड़ रुपये इस फिल्म को करने के बदले में मिले हैं। वरुण को आज तक किसी भी फिल्म के लिए इतनी फीस नहीं मिली है और यह एक रिकॉर्ड है। 
 
 
वरुण के पापा डेविड को अपनी ही फिल्म का रीमेक बनाने के बदले में 15 करोड़ रुपये मिले हैं। वरुण के भाई रोहित धवन 'कुली नं. 1' के एसोसिएट डायरेक्टर थे और उन्हें भी 7 करोड़ रुपये मिले। इस तरह से कुली नं. से धवन फैमिली को 47 करोड़ रुपये की कमाई हो गई और कुली ने उन्हें मालामाल कर दिया। 

Show comments

नाना पाटेकर जिंदा हो सकते हैं, तनुश्री दत्ता का सनसनीखेज दावा, DNA टेस्ट की भी मांग

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख