Daily Horoscope
✕

पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव, नम आंखों से लोगों ने दी अपने चहेते को विदाई

Updated: गुरुवार, 22 सितम्बर 2022 (13:34 IST)
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 21 सितंबर को निधन हो गया। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते समय राजू को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद से वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में बीते 42 दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। राजू श्रीवास्तव के निधन से हर किसी की आंखें नम है।

 
राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार 22 सितंबर को दिल्ली के निगमबोध घाट में किया गया। राजू को उनके भाई ने मुखाग्नि दी। राजू श्रीवास्तव को अंतिम विदाई देने कई दिग्गत सितारों के साथ राजनेता भी पहुंचे।
 
राजू श्रीवास्तव की अंतिम यात्रा दिल्ली के दशरथपुरी उनके भाई के घर से निकली। एंबुलेंस में राजू का पार्थिव शरीर रखा गया था। गाड़ी को फूलों से सजाया गया था। गाड़ी पर कॉमेडियन की हंसती मुस्कुराती तस्वीर लगाई गई थी। 
 
राजू श्रीवास्तव को अंतिम विदाई देने कानपुर से उनके कई दोस्त और परिवारवाले भी दिल्ली आए यूपी के पर्यटन मंत्री, सुनील पाल, मधुर भंडारकर भी श्मशान घाट पहुंचे हैं। लोग ने राजू श्रीवास्तव अमर रहे... के नारे भी लगाए। 
वहीं राजू श्रीवास्तव के भाई काजू कॉमेडियन के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। वह अभी कानपुर में हैं। काजू बीमार हैं। काजू को देखने ही राजू दिल्ली गए थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था। काजू और राजू दोनों ही एम्स में एडमिट रहे थे। 
 
राजू श्रीवास्तव को एक ऐसे कलाकार के तौर पर याद किया जाएगा जिन्होंने अपने लाजवाब कॉमिक अभिनय से दर्शकों के दिलों में विशिष्ट पहचान बनाई। राजू श्रीवास्तव का जन्म 25 दिसंबर 1963 को कानपुर में एक मध्यम वर्ग परिवार में हुआ था। उनके पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव जाने-माने कवि थे, जिनको लोग बलाई काका के नाम से जानते थे।

Show comments

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

रश्मिका मंदाना की 'मैसा' का नया पोस्टर रिलीज, पिता-बेटी की इमोशनल कहानी देख फैंस हुए एक्साइटेड

फुलेरा में फिर लौटेगी 'थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार', इस तारीख को Prime Video पर दस्तक देगी 'पंचायत 5'

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी ने जीता दिल, शादी के बाद होगा बड़ा ट्विस्ट

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने रचा इतिहास, TIME मैगजीन के खास कवर पेज पर मिली जगह

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख