सम्बंधित जानकारी
- वरुण धवन और किआरा आडवाणी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म की शुरू करेंगे शूटिंग
- अक्षय की लक्ष्मी बम और वरुण की कुली नं. 1 की दिवाली पर टक्कर
- सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जल्द सुलझेगी गुत्थी, एम्स ने CBI को सौंपी रिपोर्ट
- कंगना रनौत पहली KISS के दौरान फ्रीज हो गई थीं, ब्वॉयफ्रेंड को बोलना पड़ा ‘मुंह तो हिलाओ जरा’
- रेड कलर के आउटफिट में उर्वशी रौटेला ने किया धांसू डांस, वीडियो शेयर कर बोलीं- जब मैं लेडी अल्लू अर्जुन की तरह...
बंगाल में 1 अक्टोबर से खुलेंगे सिनेमाघर, एक शो में 50 दर्शकों को अनुमति
फिल्म उद्योग के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। पश्चिम बंगाल सरकार ने बंगाल में एक अक्टोबर से सिनेमाघर खोलने की इजाजत दे दी है। सरकार ने कुछ शर्तें रखी हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा और एक शो में 50 से ज्यादा दर्शकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष फिरदौसुल हसन ने बंगाल सरकार के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री के बारे में भी सरकार को सोचना चाहिए और पूरे देश में जल्दी से सिनेमाघर खोले जाने चाहिए क्योंकि हजारों लोगों की रोजी-रोटी इससे जुड़ी हुई है।
उन्होंने कहा कि हम बंगाल सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं। अभी 50 दर्शकों को प्रति शो प्रवेश दिया जाएगा, लेकिन उम्मीद है कि सरकार आने वाले समय दर्शकों की संख्या में और इजाफा करेगी क्योंकि त्योहार भी नजदीक हैं।
गौरतलब है कि मार्च से भारत में सिनेमाघर बंद है। माना जा रहा है कि अक्टोबर के दूसरे सप्ताह से भारत के अन्य प्रदेशों में भी सिनेमाघर खोलने की अनुमति मिल सकती है।
