1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. janhvi kapoor stuns in ralph lauren blazer at india vs england lords test match

भारत-इंग्लैंड मैच के बीच जाह्नवी कपूर बनीं स्टाइल क्वीन, ब्लेजर-ट्राउजर में दिखीं बेहद स्टनिंग

Janhvi Kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह हर मौके पर अपने फैशन सेंस से लोगों का दिल जीतना बखूबी जानती हैं। अभिनेत्री हाल ही में लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच का आनंद लेने पहुंचीं, जहां उनका स्टाइलिश अंदाज देखते ही बन रहा था।
 
इस खास मौके पर जाह्नवी ने राल्फ लॉरेन का टेलर्ड ब्लेज़र और मैचिंग ट्राउज़र पहनकर क्लासिक एलिगेंस और मॉडर्न पावर ड्रेसिंग का शानदार मेल पेश किया। 

 
उन्होंने अपने लुक को मिनिमल एक्सेसरीज़, सॉफ्ट ग्लैम मेकअप और सिग्नेचर स्लीक हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया, जिससे उनके आउटफिट का शार्प सिल्हूट और भी उभरकर सामने आया।
 
जहां क्रिकेट प्रेमियों की नजरें मैदान पर चल रहे रोमांचक मुकाबले पर टिकी थीं, वहीं स्टैंड्स में मौजूद जाह्नवी कपूर ने अपने बेहतरीन फैशन चॉइस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनका यह शानदार लुक लॉर्ड्स के शाही और ऐतिहासिक माहौल के साथ पूरी तरह मेल खा रहा था, जिसे 'होम ऑफ क्रिकेट' भी कहा जाता है।
 
रेड कार्पेट हो या फिर क्रिकेट स्टेडियम, जाह्नवी कपूर हर बार अपने स्टाइल से एक नया फैशन गोल सेट करती हैं। भारत-इंग्लैंड मैच के दौरान उनका यह एलिगेंट और पावरफुल लुक एक बार फिर साबित करता है कि किसी भी मौके पर फैशन के खेल में जीतना उन्हें बखूबी आता है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में मोनालिसा का बोल्ड अंदाज, फ्लोरल टियारा ने लूटी महफिल